विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास , IPL में कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Vaibhav Suryavanshi IPL Record, RR vs PBKS: वैभव सूर्यवंशी अब 9 मैचों में 44.44 की औसत और 238.10 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 400 रन पूरे कर चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर पहुंच गए हैं.

Vaibhav Suryavanshi: 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास , IPL में कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
Vaibhav Suryavanshi IPL Record, RR vs PBKS: 

Vaibhav Suryavanshi IPL Record, RR vs PBKS: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जो आईपीएल के 19 सालों के इतिहास में कोई बड़ा से बड़ा दिग्गज भी नहीं कर सका. पंजाब के खिलाफ महज 16 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 43 रनों की तूफानी पारी खेलने के साथ ही वैभव आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक ही सीजन में 230+ के स्ट्राइक रेट से 400 रन का आंकड़ा पार किया हो.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

इस 'वंडर बॉय' ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और अर्शदीप सिंह जैसे दुनिया के बड़े गेंदबाजों के खिलाफ जिस सूजबूझ से बल्लेबाजी की है, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. अपनी इस पारी के दम पर वैभव अब 9 मैचों में 44.44 की औसत और 238.10 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 400 रन पूरे कर चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इस सीजन में अब तक 34 चौके और 37 छक्के जड़े हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के विजय रथ पर लगाया ब्रेक 

इससे पहले आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हराया. महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स से मिले 223 रनों के लक्ष्य को आरआर ने 4 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन की छठी जीत है. 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 51 रन जोड़े. वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए.

ध्रुव जुरेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 16 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान रियान पराग अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 16 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद युजवेंद्र चहल का शिकार बने. यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए.

इसके बाद शुभम दुबे और डोनोवन फेरेरा ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 71 रनों की अटूट साझेदारी निभाई. फेरेरा ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, शुभम ने 12 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे. गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की ओर से युजवेंद्र चहल ने 36 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने एक विकेट निकाला.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Punjab Kings, Vaibhav Suryavanshi, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com