विज्ञापन

IPL 2026: 'हो गई बल्ले-बल्ले', इधर वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही, उधर राजस्थान रॉयल्स ने रच दिया इतिहास

Vaibhav Suryavanshi, Rajasthan Royals Record: यह चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की आईपीएल में 16वीं जीत है. अब इस मामले में राजस्थान, पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. इस सूची में मुंबई इंडियंस पहले नंबर पर है, जिसने चेन्नई को सबसे ज्यादा बार हराया है.

IPL 2026: 'हो गई बल्ले-बल्ले', इधर वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही, उधर राजस्थान रॉयल्स ने रच दिया इतिहास
Vaibhav Suryavanshi, Rajasthan Royals Record:

Vaibhav Suryavanshi, Rajasthan Royals Record: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत की. रियान पराग की कप्तानी में टीम ने सोमवार को खेले गए मैच में 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए. जवाब में राजस्थान ने 128 रनों का लक्ष्य सिर्फ 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम ने 47 गेंदें बाकी रहते मैच जीत लिया, जो गेंदों के हिसाब से उनकी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है.

इससे पहले 2014 में राजस्थान ने RCB के खिलाफ 42 गेंदें रहते जीत हासिल की थी. राजस्थान की ओर से 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 17 गेंदों में 52 रन बनाए और सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. उनकी पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं यशसवी जायसवाल 38 रन बनाकर नाबाद रहे.

चेन्नई की बल्लेबाजी इस मैच में कमजोर रही और पूरी टीम 127 रन पर सिमट गई. टीम की ओर से सबसे ज्यादा 43 रन जेमी ओवरटन ने बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 18 रन का योगदान दिया. राजस्थान की गेंदबाजी भी मजबूत रही. जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि Nandre Burger ने भी 2 विकेट लिए. चेन्नई की ओर से जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

यह चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की आईपीएल में 16वीं जीत है. अब इस मामले में राजस्थान, पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. इस सूची में मुंबई इंडियंस पहले नंबर पर है, जिसने चेन्नई को सबसे ज्यादा बार हराया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com