विज्ञापन

दो घंटे साथ मंद‍िर के पास घूमा, गुटखा खाया... फिर प्रेम‍िका के स‍िर में मार दी गोली 

युवती आरबीएम कॉलेज में पढ़ाई करती थी, और अपनी बहन के घर पर रहती थी. उसका एक युवक से नजदीक‍ियां बढ़ गई. 

दो घंटे साथ मंद‍िर के पास घूमा, गुटखा खाया... फिर प्रेम‍िका के स‍िर में मार दी गोली 
मर्डर की सूचना पर एसपी सिटी घटनास्थल पर पहुंचे.

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर सब्जी मंडी में स्थित हनुमान मंदिर के पास सोमवार को युवक ने प्रेम‍िका निशा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना पर सदर थाना की पुलिस, एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा, एसपी सिटी मोहिबुल्ला अंसारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया. मामले की जांच शुरू कर दी.

बहन के पास रहती थी युवती 

21 साल की निशा कुमारी मूल रूप से पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के रहने वाली थी. सदर थाना क्षेत्र के बीबी गंज में अपनी बड़ी बहन के यहां रहकर आरबीबीएम कॉलेज में पढ़ाई करती थी. इसी बीच सकरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थी. 

दो घंटे तक साथ रहे 

स्थानीय लोगों ने बताया क‍ि सोमवार शाम युवक और युवती निशा कुमारी तकरीबन दो घंटों तक मंदिर के समीप घूम-घूमकर बात कर रहे थे. इस दौरान युवक एक दुकान से गुटखा लेकर खाया. दोनों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई, और फिर युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर युवती के स‍िर में गोली मार दी, मौके पर ही उसकी मौत हो गई.  

घटना से मची अफरा तफरी

गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मंदिर में पूजा कर रहे लोग भी इधर-उधर भागने लगे. लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ क‍ि युवती को गोली मार दी गई. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों को पूरा मामला समझ में आया.  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी युवक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

यह भी पढ़ें: अजमेर में डोम‍िनोज ने वेज की जगह भेज द‍िया नॉनवेज प‍िज्‍जा, ग्राहक बोला- मैं धार्म‍िक हूं, नॉनवेज खिला दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com