विज्ञापन

Gold-Silver Prices: सोने-चांदी में बड़ा उलटफेर! आज 31 मार्च को सस्‍ता या महंगा हुआ गोल्‍ड-सिल्‍वर, फटाफट चेक करें अपने शहर का भाव

Gold Silver Experts' Views: रिसर्च एनालिस्ट ने चेतावनी दी कि मौजूदा बढ़त के बावजूद माहौल सावधानी भरा है, क्योंकि इस महीने सोने ने दशकों की सबसे बड़ी गिरावट (करीब 16%) देखी है. हालांकि, ग्लोबल मार्केट में अभी भी सावधानी का माहौल है क्योंकि इस महीने सोने ने दशकों की सबसे बड़ी गिरावट देखी है.

Gold-Silver Prices: सोने-चांदी में बड़ा उलटफेर! आज 31 मार्च को सस्‍ता या महंगा हुआ गोल्‍ड-सिल्‍वर, फटाफट चेक करें अपने शहर का भाव
Gold Silver Rates Today: आज क्‍या भाव बिक रहा सोना-चांदी?

Gold Silver Rates 31 March 2026: ईरान के साथ चल रही इजरायल और अमेरिका की जंग के बीच सोने-चांदी में पिछले कुछ दिनों से लगातार उथल-पुथल जारी है. आज 31 मार्च 2026 को MCX पहले सेशन में बंंद है, लेकिन शाम में ये खुलेगा और ट्रेडिंग होगी. सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. सोमवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट में सुबह के शुरुआती घंटों में सोना सस्‍ता हो गया थ, जबकि शाम में दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली.

घरेलू बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोमवार को सोने का जून वायदा 0.15 प्रतिशत गिरकर 1,47,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी का मई वायदा मामूली बढ़त के साथ 2,29,033 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ.

देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 31 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता और तेजी का मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. देश के प्रमुख महानगरों जैसे दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,060 रुपये दर्ज किया गया है. वहीं, मुंबई, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,270 रुपये और 22 कैरेट की 1,35,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ा अधिक 1,48,320 रुपये पर पहुंच गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

चांदी की कीमतों की बात करें तो आज पूरे देश में इसके भाव में एकरूपता नजर आ रही है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और जयपुर समेत सभी प्रमुख शहरों में चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊंचे स्तर पर टिकी हुई है. निवेश के नजरिए से देखें तो सोने की कीमतों में मामूली अंतर शहरों के स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्कों की वजह से है, लेकिन चांदी की स्थिर और रिकॉर्ड कीमत ने निवेशकों और खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. शादी-ब्याह के सीजन से पहले कीमती धातुओं के ये ऊंचे दाम बाजार में काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं.

सोने-चांदी पर 3 एक्‍सपर्ट्स की राय? 

  1. मिरे एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने बताया कि बाजार में अभी भी काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है क्योंकि ट्रेडर्स डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों पर करीब से नजर रख रहे हैं. 
  2. लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने चेतावनी दी कि मौजूदा बढ़त के बावजूद माहौल सावधानी भरा है, क्योंकि इस महीने सोने ने दशकों की सबसे बड़ी गिरावट (करीब 16%) देखी है. 
  3. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, 'निचले स्तर पर खरीदारी और रुपये में उतार-चढ़ाव ने घरेलू बाजार में कीमतों को बढ़ाया है. हालांकि, ग्लोबल मार्केट में अभी भी सावधानी का माहौल है क्योंकि इस महीने सोने ने दशकों की सबसे बड़ी गिरावट देखी है.

ये भी पढ़ें: ईरान और इजरायल-अमेरिका की जंग को पहला एनर्जी वॉर क्‍यों कह रहे एक्‍सपर्ट? जानिए भारत के लिए कहां है अवसर

लेखक के बारे में
img
निलेश कुमार
Senior Producer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Crash, Gold Silver Demand, Gold Silver Mcx Live Today, Middle East Conflict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com