विज्ञापन

IPL 2026: मैच का मजा भी और फिटनेस का तड़का भी, हर ओवर के बीच करें ये 3 आसान एक्सरसाइज

IPL 2026: हर ओवर के बीच मिलने वाले छोटे-छोटे ब्रेक का इस्तेमाल करके आप कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे न सिर्फ शरीर एक्टिव रहेगा, बल्कि मैच देखने का मजा भी दोगुना हो जाएगा.

IPL 2026: मैच का मजा भी और फिटनेस का तड़का भी, हर ओवर के बीच करें ये 3 आसान एक्सरसाइज
IPL 2026: हर ओवर के बाद आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं.

IPL 2026 Fitness Routine: इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच शुरू होते ही लोग घंटों टीवी या मोबाइल के सामने बैठ जाते हैं. छक्के-चौकों का मजा तो खूब आता है, लेकिन लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर सुस्त होने लगता है. यही आदत धीरे-धीरे वजन बढ़ने, कमर दर्द और फिटनेस की कमी का कारण बनती है. लेकिन, अगर आप थोड़ी समझदारी दिखाएं, तो IPL देखने का समय ही आपकी फिटनेस का सबसे अच्छा मौका बन सकता है. हर ओवर के बीच मिलने वाले छोटे-छोटे ब्रेक का इस्तेमाल करके आप कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे न सिर्फ शरीर एक्टिव रहेगा, बल्कि मैच देखने का मजा भी दोगुना हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: थाईलैंड की थाई मसाज का जादू, बॉडी रिलैक्स, BP, शुगर कंट्रोल - जानिए क्यों दीवानी है दुनिया और क्या होती है फीस

फिटनेस के लिए IPL मैच ओवर ब्रेक में कर सकते हैं ये एक्सरसाइज

1. जंपिंग जैक (Jumping Jacks) - तुरंत एनर्जी के लिए

हर ओवर के खत्म होते ही 20-30 सेकंड के लिए जंपिंग जैक करें. यह एक्सरसाइज पूरे शरीर को एक्टिव करती है. दिल की धड़कन बढ़ाकर कैलोरी बर्न करती है. सुस्ती दूर कर तुरंत एनर्जी देती है. अगर आप पूरे मैच के दौरान ऐसा करते हैं, तो बिना जिम जाए अच्छी-खासी कैलोरी बर्न कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. स्क्वाट्स (Squats) - पैरों और कमर को मजबूत बनाएं

टीवी के सामने बैठे-बैठे पैरों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं. हर ओवर के बाद 10-15 स्क्वाट्स करें. इससे जांघ, घुटने और कमर मजबूत होती है. लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न कम होती है. स्क्वाट्स करने से शरीर का निचला हिस्सा मजबूत बनता है और फिटनेस तेजी से बढ़ती है.

3. प्लैंक (Plank) - पेट की चर्बी घटाने के लिए

अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो यह सबसे असरदार एक्सरसाइज है. हर ब्रेक में 20-30 सेकंड का प्लैंक करें. इससे कोर मसल्स मजबूत होती हैं. पेट अंदर रखने और बॉडी शेप में लाने में मदद मिलती है. धीरे-धीरे समय बढ़ाकर आप बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं इसे आदत?

  • हर ओवर को एक फिटनेस अलार्म मान लें.
  • दोस्तों के साथ चैलेंज बनाकर करें.
  • शुरुआत कम समय से करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं.

IPL का सीजन सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि फिट रहने का शानदार मौका भी है. थोड़ी सी जागरूकता और सही आदत से आप टीवी देखते-देखते अपनी सेहत सुधार सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2026, Fitness Tips, Cricket Exercises, Fitness During IPL, Easy Cricket Workouts, Stay Fit During IPL, IPL 2026 Fitness Routine, Cricket Fitness Tips For Players, Fitness Exercises For Cricketers, Stay Active During IPL Matches, Cricket Workout Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com