How Vaibhav Suryavanshi Out on Golden Duck by Praful Hinge: आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए सोमवार की शाम किसी बुरे सपने जैसी रही. बुमराह और हेजलवुड जैसे खूंखार गेंदबाजों को पुल शॉट पर छक्के जड़ने वाला यह 15 साल का बच्चा, हैदराबाद के प्रफुल हिंगे की एक साधारण सी दिखने वाली 'हार्ड लेंथ' गेंद पर 'गोल्डन डक' का शिकार हो गया, लेकिन सवाल यह है कि क्या वैभव के पास पुल शॉट की तकनीक में कोई कमी है, या यह महज एक खराब दिन था? वैभव सूर्यवंशी के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह साफ हो जाता है कि पुल और हुक शॉट उनकी कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है. पेसर्स के खिलाफ इन शॉट्स को खेलते हुए उनके आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं.
Kavya Maran reaction after 15 years old Vaibhav Sooryavanshi wicket is PURE GOLD 😂😂😂#SRHvsRR pic.twitter.com/77Wt6eV1Uq https://t.co/N9wq8nsKVg
— Pan India Review (@PanIndiaReview) April 13, 2026
वैभव ने अब तक आईपीएल में इन शॉट्स के जरिए मात्र 22 प्रयासों में 304.54 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 67 रन बटोरे हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनके इन 67 रनों में से 62 रन तो सिर्फ 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से बाउंड्री से आए हैं. अब तक वह इन शॉट्स पर सिर्फ 2 बार ही आउट हुए हैं, जो यह साबित करता है कि वह इस कला में माहिर हैं. ऐसे में इसे तकनीकी खामी कहना गलत होगा, बल्कि यह प्रफुल हिंगे की चतुराई भरी गेंदबाजी थी जिसने उस दिन बाजी मार ली.
IPL में तेज गेंदबाजी के खिलाफ पुल/हुक शॉट खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी
रन: 67
शॉट्स: 22
आउट: 2
स्ट्राइक रेट: 304.54
चौके/छक्के: 5/7
कैसे प्रफुल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी के लिए बिछाया जाल?
प्रफुल हिंगे ने कोई जादुई गेंद नहीं डाली, बल्कि वैभव की आक्रामकता का फायदा उठाया. हार्ड लेंथ और गति का इस्तेमाल कर के प्रफुल ने गेंद को पिच के ऐसे हिस्से पर पटका जहां से वह तेजी से वैभव की ओर आई. वैभव ने बिना वक्त गंवाए अपना सिग्नेचर 'पुल शॉट' खेलना चाहा, लेकिन गेंद की अतिरिक्त उछाल ने उन्हें चकमा दिया और गेंद बल्ले के बीचों-बीच आने के बजाय ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में ऊंची खिल गई और विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने कैच लपका लिया.
'हाई रिस्क-हाई रिवॉर्ड' का खेल खेलते हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में खेलते हैं, उसे 'हाई रिस्क-हाई रिवॉर्ड' क्रिकेट कहा जाता है. जिस पुल शॉट ने उन्हें 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन दिए, उसी शॉट ने आज उन्हें धोखा दे दिया. यह तकनीकी खामी से ज्यादा एक गलत समय पर लिया गया फैसला और प्रफुल हिंगे की सटीक लेंथ का नतीजा था. वैभव का आसमान की ओर देखकर पवेलियन लौटना यह बताता है कि वे अपनी इस गलती से कितने निराश थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं