Vaibhav Sooryavanshi Post Viral: मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. इस मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने एक खास पोस्ट शेयर किया है जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है. दरअसल, वैभव ने अपनी एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और कैप्शन में 'New Chapter' लिखा, जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. फैन्स को लग रहा है कि क्या यह उनक ेडेब्यू का संकेत है. सोशल मीडिया पर वैभव के डेब्यू को लेकर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं.

'New Chapter' पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
वैभव के इस पोस्ट को लेकर फैन्स बातें कर रहे हैं. क्या यह डेब्यू का संकेत है , इसी बात पर लोग अपनी -अपनी राय दे रहे हैं. बता दें कि आयरलैंड के दौरे पर वैभव को मौका नहीं मिला जिससे फैन्स और पूर्व दिग्गज काफी निराश हैं. यहां तक कि सुनील गावस्कर भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर वैभव को आयरलैंड में मौका क्यों नहीं दिया गया. यही नहीं, रवि शास्त्री ने भी माना है कि आयरलैंड का दौरा एक ऐसा मंच था, जहां वैभव को मौका मिलना चाहिए.
कपिल देव भी हैं हैरान
भारत के महान हरफनमौला कपिल देव का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में असाधारण प्रतिभा है और वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर तथा विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की श्रेणी में नजर आते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में चयन के समय वैभव की उम्र नहीं, बल्कि उनकी क्षमता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा दूसरा T20, भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे Live मैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं