विज्ञापन

वैभव ने क्या स्टाइल मारा! कल खेलें या ना खेलें, दबाव में नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस और टीम इंडिया

वैभव सूर्यवंशी कब डेब्यू कब होगा, सबके मन में यही सवाल है. भारतीय टीम डरहम से मैनचेस्टर पहुंच चुकी है और बीसीसीआई ने इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी स्टाइल मारते दिख रहे हैं.

वैभव ने क्या स्टाइल मारा! कल खेलें या ना खेलें, दबाव में नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस और टीम इंडिया
Vaibhav Sooryavanshi Team India Reached Manchester

भारत और इंग्लैंड के बीच शानिवार को होने वाले सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए टीम इंडिया डरहम से मैनचेस्टर पहुंच चुकी है.
मैनचेस्टर में दूसरा टी-20 खेलने से पहले टीम इंडिया के सामने दो बड़े सवाल हैं- टीम इंडिया कैसे जल्दी जीत की पटरी पर लौटे और वैभव सूर्यवंशी को को कब और कैसे मौक़ा दे? फिलहाल टीम इंडिया मैनचेस्टर पहुंचकर पहले से कहीं ज़्यादा रिलैक्स्ड लग रही है. पहले मैच में टीम की बल्लेबाज़ी ने कमबैक करने का दम भी दिखाया. ये और बात है कि बारिश ने नतीजा नहीं निकलने दिया. 

एक मैच धुल जाने से दोनों टीमों के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं. अब अगर भारत को इंग्लैंड को मौजूदा टी-20 सीरीज़ में शिकस्त देनी है तो उसे कम से कम चार में से तीन मैच जीतने होंगे. लेकिन फ़िलहाल टीम इंडिया मैच दर मैच आगे बढ़ने की कोशिश करेगी.

स्टाइल में दिखे वैभव, मेन इन ब्लू!

भारत और इंग्लैंड के बीच कल 4 जुलाई को दूसरा टी-20 मैच शनिवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. टीम इंडिया बड़े ही स्टाइल में एक लग्ज़री बस से डरहम से मैनचेस्टर पहुंचती दिखाई दी है. बीसीसीआई ने टीम इंडिया का डरहम से मैनचेस्टर जाते हुए मेन इन ब्लू का बड़ा ही स्टाइलिश वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.  इस वीडियो की शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी बड़े ही स्टाइल से सनग्लास या गॉगल्स पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं. पूछली हार को भूलकर ये खिलाड़ी आगे बढ़ चुके हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के सुलझे लीडर की तरह दबाव से दूर दिख रहे हैं.

डरहम में दिखा टीम इंडिया का दम, अभिषेक का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने आयरलैंड के ख़िलाफ़ 0-2 से सीरीज़ हार के बाद इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 में डरहम में बेहतर दम दिखाया. पिछले मैच में चेस्टर ले स्ट्रीट में भारत ने इंग्लैंड के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन बारिश की वजह से बाक़ी का मैच धुल गया. 

पिछले मैच में अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर 59, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों पर 68 और शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाये थे. अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर 246 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 4 छक्के लगाए. 

अभिषेक ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 785 गेंदों का सामना करते हुए सबसे तेज़ 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना डाला. इससे पहले ये रिकॉर्ड कैरिबियाई बल्लेबाज़ इविन लुइस (789 गेंद पर 100 छक्के) के नाम था.   

वैभव को मिलेगा मौक़ा?

टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी को खिलाये जाने को लेकर अपना रुख़ तो साफ़ कर दिया है. टीम ने कई बार साफ़ तौर पर कहा है कि टीम खुद को पहले ही साबित कर चुके खिलाड़ियों पर भरोसा जताएगी और एक प्रोसेस-प्रक्रिया के तहत ही वैभव को मौक़ा मिलेगा. लेकिन पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि देर होते मैचों के साथ वैभव पर इंतज़ार का दबाव भी बढ़ता जाएगा. फ़ैन्स लगातार पूछ रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी को मौक़ा कब मिलेगा?

यह भी पढ़ें: 'बिना सोचे समझे फैसले नहीं लेता' FIFA वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खत्म किया सस्पेंस

यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम में रोनाल्डो के कितने दीवाने? विराट से लेकर हार्दिक तक, बन सकती है अलग टीम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com