Vaibhav Sooryavanshi on Ishan Kishan: ‘प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज' चुने जाने के बाद भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इसे अपने लिए ‘सपना सच होने जैसा' पल बताया और टीम प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें हमेशा अपना स्वाभाविक टी20 खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया. वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में तीन पारियों में 151 रन बनाए और 50.33 की औसत से रन जुटाए. पहले टी20 मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मात्र 19 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा था जबकि तीसरे मैच में उन्होंने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 81 रन बनाए और भारत को जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
मैच के बात वैभव ने बात की और कहा कि, "प्लेयर ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द सीरजी होना, भारत के लिए खेलकर यह किसी सपने के सच होने जैसा है. मेरा सपना पूरा हुआ. मैं काफी खुश हूं. मैं थैंक्यू भी कहूंगा जिन्होंने मेरी जर्नी में मुझे पूरा सपोर्ट किया."
वीवीएस लक्ष्मण ने मुझे खुलकर खेलने की छूट दी
"मैं शुक्रगुजार हूं कि सीनियर मुझे इस तरह से सपोर्ट करते हैं. कोचिंग स्टाफ भी, जिस तरह से हमारे हेड कोच वीवीएस सर ने मुझे सपोर्ट किया है मैं उसका शुक्रगुजार हूं. हेड कोच वीवीएस सर ने मुझसे मैच से पहले बात किया. मुझे बहुत कुछ बात की और मैं क्या फील कर रहा हूं, मुझे क्या लग रहा है. मैं किस माइंड सेट में हूं, और उन्होंने मुझे फ्री होकर खेलने की छूट दी. उन्होंने मुझसे कहा था कि तू बस बिंदास खेल, कुछ सोचना नहीं है."
ईशान किशन को लेकर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी
"सीनियर जो मेरे आस-पास रहते हैं मैं कभी ऐसा फील नहीं करता हूं कि अकेला सा हूं, या फिर सीनियर टीम में आया हूं. सब वैसे ही लगता है जैसे मैं सारे मैच हर जगह पर खेलता रहा हूं और ईशान भैया...वो भी मेरे बिहार से हैं तो वाइब मैच कर जाता है".
बता दें कि तीसरे टी-20 में वैभव ने जहां 81 रन की पारी खेली तो वहीं, ईशान ने 26 गेंद पर 29 रन की पारी खेली, वैभव के साथ ईशान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की थी. भारतीय टीम ने यह मैच 35 रन से जीता था और सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाने में सफलता हासिल की.
ये भी पढ़ें- ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं