भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अगले महीने चार दिसंबर को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी को लेकर उनके साथी खिलाड़ियों में भी काफी जोश है. भारतीय टीम के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस में अभिषेक शर्मा का एक पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि वह और उनके साथी खिलाड़ी रिंकू की शादी में डांस करने का प्लान बना रहे हैं. साझा किए गए पोस्ट में लिखा गया है, 'हम सभी रिंकू की शादी के लिए डांस परफॉर्मेंस की योजना बना रहे हैं.'
चार दिसंबर को लखनऊ में होगी शादी
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी चार दिसंबर 2026 को है. वह लखनऊ स्थित होटल रमाडा में सपा सांसद प्रिया सरोज का चार दिसंबर को हाथ थामेंगे. विवाह से जुड़ी अन्य रस्में दो, तीन दिसंबर से ही शुरू हो जाएंगी. इस दौरान करीब 2,000 मेहमानों की उपस्थित रहने की उम्मीद जताई जा रही है. शादी समारोह में शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है.

पीएम मोदी को भी दिया गया है शादी का न्योता
रिंकू सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपनी शादी के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है. इससे संबंधित उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी साझा किया था. उन्होंने पीएम के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए मुलाकात के लिए सम्मान की बात कही थी.
रिंकू ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'अपने परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना, उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण देना और उनका आशीर्वाद लेना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह हम सभी के लिए बेहद खास पल है.'
यह भी पढ़ें- जिसकी गेंदबाजी देखकर बड़े हुए बराड़, उसे मानते हैं अपना आदर्श, गिल की कप्तानी में गेंदबाजों को कितनी मिलती है आजादी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं