विज्ञापन

भारत बनाम अफगानिस्तान: वैभव सूर्यवंशी के सामने बड़ा मौका, 3 चौके लगाते ही पूरी कर लेंगे खास सेंचुरी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में अगर वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते हैं तो उनके पास टी20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा.

भारत बनाम अफगानिस्तान: वैभव सूर्यवंशी के सामने बड़ा मौका, 3 चौके लगाते ही पूरी कर लेंगे खास सेंचुरी
Vaibhav Sooryavanshi
IANS

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी गुरुवार को खेला जाएगा. सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी टीम इंडिया में तीसरे मैच के लिए कुछ बदलाव की उम्मीद है और फैंस को वैभव सूर्यवंशी की वापसी का बेसब्री से इंतजार है. पहले दो मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे वैभव अगर आखिरी मैच में मैदान पर उतरते हैं, तो उनके पास टी20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा.

चौकों का पूरा कर सकते हैं शतक

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 6 टी20 मैचों में 193 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 14 छक्के निकले हैं. वहीं आईपीएल में वह 23 मैचों में 1028 रन बना चुके हैं, जिसमें 81 चौके और 96 छक्के शामिल हैं. इस तरह वैभव के नाम टी20 और आईपीएल को मिलाकर कुल 97 चौके हैं. अगर अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में वह 3 चौके लगा देते हैं, तो उनके नाम टी20 क्रिकेट में चौकों का शतक पूरा हो जाएगा.

तीसरे मैच में मिल सकता है मौका

सीरीज पहले ही भारत के नाम हो चुकी है, ऐसे में तीसरे मुकाबले में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है. इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी चर्चा तेज है. हालांकि, टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के मौजूद होने के कारण उन्हें किस नंबर पर जगह मिलेगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

एक संभावित विकल्प के तौर पर ईशान किशन को आराम देकर वैभव को नंबर-3 पर उतारा जा सकता है. हालांकि अंतिम फैसला टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर निर्भर करेगा.

अफगानिस्तान में बदलाव की संभावना कम

दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम में बड़े बदलाव की संभावना कम है. टीम की कोशिश सीरीज के आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ एशियन गेम्स से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की होगी. इस सीरीज में टीम की बल्लेबाजी में लगातार गिरावट देखने को मिली है और आखिरी मैच में वह इस कमजोरी को दूर करना चाहेगी.

भारत टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर.

अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नाइब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नांगेयालिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदजई, नूर उल रहमान, नवीन-उल-हक.

ये भी पढ़ें-  बाबर और शाहीन की घरेलू क्रिकेट में वापसी से खुश हैं फैंस, लेकिन पूर्व दिग्गज ने क्यों बजाई खतरे की घंटी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com