- केंद्र सरकार ने आईपीएस सुधा सिंह को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो में पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात किया है
- गृह मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति के साथ भारतीय पुलिस सेवा की कूलिंग-ऑफ अवधि को माफ कर दिया है
- सुधा सिंह का सीबीआई में 2019 से 2026 तक कार्यकाल रहा जिसमें वे पुलिस अधीक्षक से संयुक्त निदेशक बनीं
IPS अधिकारी सुधा सिंह को केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो के बाद अब राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उनकी नई नियुक्ति के साथ ही सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा की कार्यकाल नीति में विशेष छूट देते हुए अनिवार्य 'कूलिंग-ऑफ' अवधि को माफ कर दिया है.
गृह मंत्रालय की ओर से 17 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर ओडिशा कैडर की 2006 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की एनसीआरबी में पुलिस महानिरीक्षक पद पर प्रतिनियुक्ति पर तैनाती को मंजूरी दी गई है. आईपीएस सुधा सिंह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं.
सीबीआई में काम करने का लंबा अनुभव
बता दें कि IPS सुधा सिंह के पास सीबीआई में काम करने का लंबा अनुभव है. साल 2019 में उन्होंने सीबीआई में पुलिस अधीक्षक के पद पर जॉइन किया था. इसके बाद साल 2021 में उन्हें डीआईजी और मार्च 2025 में संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति मिली. सीबीआई में उनका कार्यकाल जुलाई 2026 को समाप्त हो गया था.

ओडिशा कैडर लौटे बिना संभालेंगी नई भूमिका
सीबीआई में कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें अपने मूल कैडर ओडिशा में लौटना था, लेकिन आईपीएस कार्यकाल नीति के तहत केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद अनिवार्य 'कूलिंग-ऑफ' अवधि में छूट मिलने की वजह से अब वे बिना ओडिशा कैडर में लौटे ही सीधे राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो में आईजी की भूमिका संभाल सकेंगी.
क्या होता है 'कूलिंग-ऑफ' पीरियड?
पुलिस सेवा नियमों के अनुसार, जब कोई भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपनी तय सेवा पूरी कर लेता है, तो उसे दोबारा केंद्र में किसी अन्य पद पर जाने से पहले एक निश्चित समय अपने मूल कैडर में बिताना अनिवार्य होता है. जैसे आईपीएस सुधा सिंह का सीबीआई में कार्यकाल जुलाई 2026 में समाप्त होने के बाद उन्हें मूल कैडर ओडिशा में लौटना था. इसे ही 'कूलिंग-ऑफ' पीरियड कहा जाता है. सुधा सिंह के मामले में केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने इस शर्त से छूट दे दी है, जिससे वे बिना राज्य वापस लौटे केंद्र में अगली भूमिका के लिए पात्र रहेंगी.
भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों से संबंधित अन्य खबरें
ये भी पढ़ें- IPS बुशरा बानो क्यों हो रही हैं ट्रोल? 2 बच्चों की इस मां ने लाखों की नौकरी छोड़ UPSC में रचा था इतिहास
ये भी पढ़ें - IPS मनीषा नेहरा ने क्यों छोड़ा तेलंगाना कैडर? फौजियों वाले परिवार में जन्म, छठे प्रयास में पास की UPSC
ये भी पढ़ें- IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की बंगाल में वापसी! CM शुभेंदु अधिकारी और TMC नेता ममता बनर्जी से क्या कनेक्शन?
ये भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर ने 40 दिन में रचा इतिहास, असम से CRPF कोबरा यूनिट तक की पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं