विज्ञापन

'15 तारीख तक दूसरी नौकरी ढूंढ लो'... Adidas में काम करने वाले लोगों को ऐसा क्यों कहा गया?

Adidas India Layoffs: गुरुग्राम में Adidas कंपनी में काम करने वाले सैकड़ों भारतीय कर्मचारियों पर नौकरी जाने की तलवार लटकी हुई है, इनमें से कुछ को एग्जिट लेटर भी दिया जा चुका है.

'15 तारीख तक दूसरी नौकरी ढूंढ लो'... Adidas में काम करने वाले लोगों को ऐसा क्यों कहा गया?
Adidas में कई कर्मचारियों पर लटकी तलवार

पिछले कुछ महीनों से तमाम दिग्गज कंपनियों में छंटनी की खबरें लगातार आ रही हैं. इसी बीच दुनियाभर में मशहूर शू ब्रैंड Adidas ने भी छंटनी की तैयारी कर ली है, जिसका असर भारत में भी सैकड़ों कर्मचारियों पर पड़ सकता है. बताया गया है कि Adidas भारत में अपने टेक्नोलॉजी और डिजिचल ऑपरेशन्स में बड़े पैमाने पर बदलाव कर रही है. इसी के तहत गुरुग्राम में काम करने वाले करीब 350 कर्मचारियों की छंटनी क तैयारी चल रही है. एक टाउनलहॉल के दौरान इन कर्मचारियों को 15 दिसंबर तक दूसरी नौकरी खोजने के लिए बोल दिया गया है. 

15 सितंबर को हुआ था टाउनहॉल

Adidas में 15 सितंबर को एक टाउनहॉल हुआ था, इसमें शामिल कुछ लोगों ने बताया है कि सभी कर्मचारियों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है. इनमें से एक ग्रुप को 15 तारीख को ही एग्जिट लेटर मिल चुके हैं, वहीं दूसरे ग्रुप को 15 दिसंबर तक कंपनी के साथ रहने के लिए कहा गया है. उनसे कहा गया है कि इस दौरान उनका रोल वही रहेगा और हैंडओवर पूरा होने के बाद आगे फैसला लिया जाएगा. इन कर्मचारियों को कंपनी में दूसरे रोल में फिट होने के लिए भी टाइम दिया जाएगा, लेकिन जो फिट नहीं हुए, उन्हें 15 दिसंबर को अपनी नौकरी का आखिरी दिन मानना होगा. 

मिलेगी नोटिस पीरियड की सैलरी 

कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को ये भी बताया गया है कि उन्हें पॉलिसी के हिसाब से सेवरेंस पैकेज, यानी नोटिस पीरियड का पूरा वेतन और मुआवजा दिया जाएगा. कंपनी ने भी खुद ये माना है कि अपनी ग्लोबल टेक जरूरतों को पूरा करने के लिए वो ऑपरेटिंग मॉडल में बदलाव कर रही है. फिलहाल ये नहीं बताया गया है कि कुल कितने लोगों को नौकरी से बाहर किया जाएगा, लेकिन इस मामले से कंपनी के तमाम कर्मचारियों में डर का माहौल है. 

ये भी पढ़ें - यूपी में चुनाव से पहले 1 लाख नौकरियां, अकेले इस विभाग में 77 हजार भर्ती का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adidas India Layoffs, Adidas Layoffs 2026, Layoffs News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com