विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया से बाहर, क्या कह रहे हैं फैंस और दिग्गज

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे. टीम में 2 बदलाव हैं. वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन टीम में वापस आए हैं."

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया से बाहर, क्या कह रहे हैं फैंस और दिग्गज

इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में 'द रोज बाउल' स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, साथ ही कप्तान श्रेयश अय्यर ने इस बात का भी ऐलान किया है आज वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं.  टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए. टीम से बाहर होने वालों में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के साथ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भी नाम था. वैभव के नहीं खेलने से उनके प्रशंसक काफी मायूस हैं और सोशल मीडिया पर अपने नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर मनोज तिवारी ने लिखा, "मौजूदा टीम मैनेजमेंट किसी के प्रति वफ़ादार नहीं है, चाहे वो विराट कोहली हों, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन या अब वैभव सूर्यवंशी. BCCI को गौतम गंभीर और उनके साथी की जवाबदेही तय करनी चाहिए, वरना भारतीय क्रिकेट बर्बाद हो जाएगा."

Latest and Breaking News on NDTV

"मैं वैभव जैसे मैच-विनर को अपनी टीम में रखना पसंद करूंगा"

एक यूजर ने कहा, "अगर मैं कप्तान होता, तो मैं हमेशा वैभव जैसे खिलाड़ी को अपनी टीम में रखना पसंद करता, चाहे कुछ भी हो जाए. ऐसे खिलाड़ी के बजाय किसी और के बारे में सोचना बेवकूफी है. कप्तान श्रेयश अय्यर ने यही नादानी दिखाई. मैं किसी भी समय वैभव जैसे मैच-विनर को अपनी टीम में रखना पसंद करूंगा"

वैभव सूर्यवंशी के बाहर होने पर एक यूजर नीरज सिंह ने कहा कि सूर्यवंशी को बाहर नहीं किया जाना चाहिए था. अगर सैमसन को खिलाना ही था, तो वे तिलक की जगह ले सकते थे.

Latest and Breaking News on NDTV

एक सोशल मीडिया यूजर दीपक शेखर ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का फैसला काफी हैरान करने वाला है. युवा वैभव को मौका देने के बाद, आपने उसे बाहर कर दिया. मुझे समझ नहीं आ रहा कि तिलक वर्मा ने ऐसा क्या खास किया है कि लगातार फेल होने के बावजूद उन्हें इतने मौके दिए जा रहे हैं."

वहीं एक अन्य यूजर आदित्य गिरि ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी आज नहीं खेल रहे हैं. अगर आपको मौका मिला और आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो नतीजा ऐसा ही होगा. मुकाबला बहुत कड़ा है."

Latest and Breaking News on NDTV

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. हमने इस सीरीज में सब कुछ देखा है, हम चुनौती के लिए तैयार हैं. मुझे बस इतना पता है कि खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए, न कि उदास होना चाहिए. हमें वर्तमान में जीना होगा. टीम में 2 बदलाव हैं. वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन टीम में वापस आए हैं."

बता दें कि भारतीय टीम के ट्रैफिक में फंसने की वजह से टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे न होकर 45 मिनट की देरी से 7:15 में हुआ. मैच की पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी गई.

ये मुकाबला भारतीय टीम के लिए प्रतिष्ठा का विषय है. आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से हारकर आई टीम इंडिया इस सीरीज को भी गंवा चुकी है. पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से पीछे चल रही है. सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था.

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

इसे भी पढ़ें: वैभव आउट, सैमसन इन- टीम इंडिया में जारी है म्यूजिकल चेयर का खेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com