विज्ञापन

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

भारतीय दूतावास ने घटना के बारे में जानकारी के लिए हेल्पलाइन जारी किया है. दूतावास ने अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं दी है. बताया जा रहा है कि बचाव अभियान जारी है.

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी
बोट हादसे में 21 लोग बचा लिए गए हैं.
  • वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट पलट गई, जिसमें भारी नुकसान हुआ
  • नाव पर कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर शामिल थे
  • इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो चुकी है और खोज तथा बचाव अभियान जारी है

वियतनाम घूमने गए भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा हुआ है. हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट (नाव) पलट गई. भारतीय मिशन ने हादसे की जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम बना दिए हैं. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों का कहना है कि स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि जब यह नाव वियतनाम के फु क्वोक के पास 'होन मे रुट न्गोई' द्वीप के पास पलटी, तो उस पर 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे. हादसे में 21 लोगों को बचा लिया गया है. सभी 21 लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो की हालत गंभीर है. यही नहीं सभी 15 शवों को भी किनारे पर लाया गया है. 

देखें VIDEO

भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, "एक दुखद घटना में, वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है." इसमें कहा गया है कि जानकारी और मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल और हनोई में दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.

हादसे के बारे में पता करने के लिए हेल्पलाइन नंबर

हादसे में मरने वालों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414। हनोई वाले दूसरे कंट्रोल रूम से इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है: +84 91 308 9165. भारतीय मिशन ने कहा कि वे किसी भी तरह की मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं.

कैसे हुआ हादसा

VnExpress के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि नाव होन मे रुट आइलैंड से एन थोई पोर्ट जा रही थी, तभी समुद्र में लगभग 400 मीटर (440 गज) की दूरी पर वह पलट गई. VnExpress की रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय समुद्र में हालात खराब थे और इलाके में ऊंची लहरें उठ रही थीं. वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप, फु क्वोक, देश के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक बन गया है और हाल के वर्षों में यहां बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक आने लगे हैं.

यह भी पढ़ें-

रूस ने माना-तुर्की से एस-400 पर हो रही बात, क्या अमेरिका की F-35 पर एर्दोगान से पक्की हो गई डील

असीम मुनीर अब रोकेंगे पाकिस्तान की बढ़ती जनसंख्या, शहबाज शरीफ ने दिए आदेश

यहां दफन हैं ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, कब्र की पहली तस्वीर

इंग्लैंड-नॉर्वे फीफा वर्ल्ड कप क्वार्टर-फाइनल से पहले ब्रिटिश एयरवेज और नॉर्वेजियन एयरलाइन ने लगाई अनोखी शर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vietnam, Hanoi, Indians Missing, Indian Tourist Died, Indian Tourists Die In Vietnam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com