विज्ञापन

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का IPL से पहले प्रैक्टिस सेशन में आया तूफान, धमाकेदार छक्के से तोड़ दिया पानी का पाइप

प्रैक्टिस सेशन के दौरान वैभव सूर्यवंशी एक अलग ही लय में नजर आए. मौका मिलते ही उन्होंने जोरदार तरीके से एक पुल लगाया. जिसमें इतनी ताकत थी कि वह काफी दूर जाकर गिरी. बदकिस्मती से यह गेंद जाकर जहां गिरी. वहां से पानी की पाइप गुजर रही थी. परिणाम यह रहा कि गेंद लगने से पाइप टूट गया. 

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का IPL से पहले प्रैक्टिस सेशन में आया तूफान, धमाकेदार छक्के से तोड़ दिया पानी का पाइप
Vaibhav Suryavanshi
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है और कई टीमों ने अभ्यास सेशन में मेहनत शुरू कर दी है
  • राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं
  • प्रैक्टिस सेशन में वैभव सूर्यवंशी ने एक जोरदार छक्का लगाया जो काफी दूर जाकर गिरा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) के आगाज में अभी काफी दिन शेष हैं. मगर आगामी टूर्नामेंट की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों ने अभी से तैयारी करनी शुरु कर दी है. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम भी इस मामले में पीछे नहीं है. कई खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं. जिसमें युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का भी नाम शामिल है. वैभव आगामी सीजन में छा जाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. इसलिए वह प्रैक्टिस सेशन में जमकर मेहनत कर रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने जोरदार छक्के से तोड़ दिया पानी का पाइप 

प्रैक्टिस सेशन के दौरान वैभव सूर्यवंशी एक अलग ही लय में नजर आए. मौका मिलते ही उन्होंने जोरदार तरीके से एक पुल शॉट लगाया. जिसमें इतनी ताकत थी कि वह काफी दूर जाकर गिरी. बदकिस्मती से यह गेंद जहां जाकर गिरी. वहां से पानी की पाइप गुजर रही थी. परिणाम यह रहा कि गेंद लगने से पाइप टूट गई और पानी बहने लगा. 

वैभव ने नहीं दी 10वीं की परिक्षा

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कक्षा 10वीं की परीक्षा देने के बजाय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला लिया है. मौजूदा समय में वह राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में व्यस्त हैं. होनहार खिलाड़ी ने 2025-26 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए हर किसी को प्रभावित किया है. 

अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा हैं वैभव सूर्यवंशी

हाल ही में संपन्न हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया है. जिसके हिस्सा वैभव सूर्यवंशी भी थे. टूर्नामेंट में उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से कुल सात मैचों में हिस्सा लिया था. जहां वह 439 रन बनाने में कामयाब रहे. फाइनल मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था. 

यह भी पढ़ें- SL vs ZIM: जिम्बाब्वे ने पहले ऑस्ट्रेलिया, अब श्रीलंका को धोया, लीग स्टेज में ही हो गया कमाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com