विज्ञापन

4 चौके, 2 छक्के, 135.71 की स्ट्राइक रेट से धमाका करने के बाद पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी

अफगानिस्तान 'ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर फरीदून दाऊदजई का शिकार बने हैं. आउट होने से पूर्व उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को कुल चार चौके और दो छक्के देखने के मिले.

4 चौके, 2 छक्के, 135.71 की स्ट्राइक रेट से धमाका करने के बाद पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी
38 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी

इंडिया 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' (India A vs Afghanistan A) के बीच दांबुला में जारी ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में विपक्षी टीम की तरफ से मिले बड़े जीवनदान का वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कुछ खास फायदा नहीं उठा पाए हैं. पारी का आगाज करते हुए वह 38 रन बनाकर फरीदून दाऊदजई (Faridoon Dawoodzai) का शिकार बने. दाऊदजई ने भारतीय युवा स्टार को खालिद तानीवाल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. जिस दौरान वैभव आउट हुए उस दौरान भारतीय 'ए' टीम का स्कोर आठ ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 75 रन था.

आउट होने से पहले वैभव ने लगाए चार चौके और दो छक्के 

आउट होने से पहले पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी 28 गेंद में 135.71 की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और दो खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

जीवनदान का फायदा उठाने में नाकामयाब रहे वैभव सूर्यवंशी 

वैभव सूर्यवंशी की पारी दूसरे ओवर में ही समाप्त हो जाती. मगर फरीदून की एक चूक से उन्हें बड़ा जीवनदान मिल गया. मगर उस जीवनदान का वह कुछ खास फायदा उठाने में नाकामयाब रहे.  

विपक्षी टीम की तरफ से पारी का दूसरा ओवर जब शम्स उर रहमान डाल रहे थे. उनके इस ओवर की तीसरी गेंद को वैभव ने पॉइंट की दिशा में खेलने का प्रयास किया था. जहां तैनात फरीदून ने अपने बाईं तरफ छलांग लगाते हुए हर किसी को हैरान कर दिया. 

फरीदून के बेहतरीन कैच को देख एक पल के लिए लगा कि वैभव आउट हो चुके हैं. वह भी पवेलियन की तरफ बढ़ चूके थे. मगर थर्ड अंपायर ने जब रिप्ले में देखा तो फरीदून के हाथ से गेंद जमीन को छू रही थी. जिसके बाद उन्हें दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान में बुलाया गया. 

ट्राई सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं वैभव

श्रीलंका दौरे पर गए वैभव सूर्यवंशी से उनके चाहने वालों को काफी उम्मीद है. मगर चार मुकाबलों के बाद उन्होंने अब तक कुछ खास प्रभावित नहीं किया है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने चार पारियों में 117 रन ही बनाए हैं, जो उनकी मौजूदा छवि के हिसाब से सही नहीं कहा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को मिला जीवनदान, लौट गए थे पवेलियन, फिर अंपायर ने बुलाया, पढ़ें विवाद की पूरी कहानी

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
सीनियर सब एडिटर
करीब 7 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. अप्रैल 2024 से NDTV इंडिया में दूसरी पारी का आगाज करते हुए सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. NDTV इंडिया... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com