इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम का चांद दिख गया है. इसकी पुष्टि शिया और सुन्नी समाज की तरफ से भी कर दी गई है. मौलाना खालिद रशीद फिरंगी मैली और शिया धर्म गुरु सैफ अब्बास ने मोहर्रम को लेकर अपने बयान जारी किए और शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार के आगाज की अपील जनता से की है. मोहर्रम को लेकर लखनऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. पुराने लखनऊ के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल गश्त बढ़ा दी है. डीसीपी-ज्वाइंट सीपी स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी की जा रही है.
लखनऊ पुलिस ने की धार्मिक गुरुओं के साथ पीस मीटिंग
लखनऊ पुलिस मुहर्रम के जुलूस मार्गों, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर शिया धर्मगुरुओं और मौलानाओं के साथ थानों में लगातार 'पीस कमेटी' की बैठक कर रही है ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हो.
डीसीपी वेस्ट कंप्लीट दीक्षित ने बताया कि मुहर्रम को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में कष्ट कर रही है प्रतिष्ठित मस्जिद और मद्रास में पीस कमेटी की मीटिंग करके जनसंवाद किया जा रहा है ताकि अच्छे माहौल में त्यौहार का आगाज किया जा सके. तैयारी को लेकर संबंधित विभागों से जुलूस और कार्यक्रमों को लेकर भी तैयारी का जायजा लिया गया है.
ड्रोन CCTV और सोशल मीडिया पर भी निगरानी
मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से संवेदनशील क्षेत्रों और जुलूसों की निगरानी के लिए वीडियोग्राफी, सीसीटीवी और ड्रोन का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा.
भारी पुलिस बल की तैनाती: अतिरिक्त पुलिस फोर्स, पीएसी (PAC) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की कंपनियों को तैनात किया गया है. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के द्वारा लखनऊ पुलिस का मीडिया सेल अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रख रहा है.
त्योहार को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
मुहर्रम के त्योहार और शाही जुलूस को लेकर लखनऊ में कुछ जगह पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. पुराने लखनऊ में बड़े इमामबाड़ा से छोटा इमामबाड़ा जाने वाले रास्ते पर पिलर लगाकर चार पहिया वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाया गया है. शाम 7:00 बजे मोहर्रम बड़े इमामबाड़ा से छोटे इमामबाड़ा कतक शाही जुलुस निकलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं