न्यू चंडीगढ़ में हुए आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी देखने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टॉम मूडी के पास शब्द ही नहीं बचे. अंत में उन्हें जब कुछ समझ नहीं आता तो इस 15 साल के युवा बल्लेबाज को इस दिग्गज ने टी20 क्रिकेट का डॉन ब्रैडमैन बता दिया. वैभव की पारी ऐसी थी कि क्या सचिन, क्या जयसूर्या और क्या यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल, सबने उनकी तारीफों के पुल बांधे. सचिन ने एक ट्वीट करके बताया कि आखिर वैभव क्यों इतनी ताबड़तोड़ पारी खेलते हैं तो जयसूर्या ने वैभव को लेकर कहा कि वह क्रिकेट के अगले बड़े चेहरे हैं, जबकि गेल ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आईपीएल के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड जल्दी ही वैभव तोड़ देंगे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की इस तारीफ करने में पूर्व भारतीय दिग्गज अनील कुंबले भी पूछे नहीं रहे. कुंबले ने कमेंट्री के दौरान कहा कि वैभव का करियर इस फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर से भी अधिक होगा.
कुंबले की भविष्यवाणी- सचिन से लंबा होगा करियर
वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 97 रनों की पारी के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर अनिल कुंबले कमेंट्री कर रहे थे. उन्होंने क्रिकेट के इस नए पोस्टर बॉय के लिए कहा,"सचिन को जो देखा है, 24 साल उनका जो करियर देखा, जब 15 साल के सचिन थे, वैभव वैसे ही हैं. मैं कह सकता हूं कि इनका करियर उतना ही लंबा होगा तो इनका करियर इस फॉर्मैट में सचिन से बेहतर होगा." अनिल कुंबले के इस बयान को लाखों फ़ैन्स और सैकड़ों एक्सपर्ट्स भी महसूस कर रहे हैं.
'T20 क्रिकेट का डॉन ब्रैडमैन'
अगर क्रिकेट के फैन के तौर पर कुंबले का बयान अतिश्योक्ति लगता है तो टॉम मूडी के बयान को कैसे देखेंगे? एलिमिनेटर में इस युवा खिलाड़ी की शानदार पारी देखने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी के पास यह बताने के लिए शब्द ही नहीं थे कि वैभव सूर्यवंशी खेल पर कितना गहरा असर डाल रहे हैं. मूडी ने कहा कि 15 साल का यह खिलाड़ी बल्ले से जो कमाल दिखा रहा है, वह क्रिकेट की दुनिया में पहले कभी नहीं देखा गया.
ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा,"मैं बस यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि इसे कैसे समझाऊं. इसे समझाने का एकमात्र तरीका यह है कि किसी से इसे देखने के लिए कहा जाए और वे खुद इसका वर्णन करें, क्योंकि हम कुछ ऐसा देख रहे हैं, जो मुझे नहीं लगता कि हमने अपने जीवनकाल में खेल के इस फ़ॉर्मेट में, या यहां तक कि खेल के किसी भी फ़ॉर्मेट में देखा है. हमने अद्भुत चीज़ें देखी हैं, लेकिन इस हद तक नहीं."
सूर्यवंशी के दबदबे के पैमाने को समझाते हुए मूडी एक कदम और आगे बढ़ गए, और उन्होंने उनकी तुलना महान सर डोनाल्ड ब्रैडमैन से की. पूर्व ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ने आगे कहा,"एकमात्र चीज़ जिससे मैं इसकी तुलना कर सकता हूं. वह है जो ब्रैडमैन कर रहे थे, टेस्ट क्रिकेट में ब्रैडमैन का औसत लगभग 100 था, और उनके बाद जो सबसे अच्छा खिलाड़ी था, उसका औसत लगभग 60 था. तो हम इसी बड़े अंतर की बात कर रहे हैं. T20 क्रिकेट में 15 साल की उम्र में भी ठीक वैसा ही अंतर देखने को मिल रहा है."
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Orange Cap: किसके सिर सजेगा ऑरेज कैप का ताज? एक झटके में 3 महारथी आउट, अब बचे ये धुरंधर
यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर को देखते ही दौड़े चले आए वैभव सूर्यवंशी और छुए पैर, वायरल हो रहा वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं