विज्ञापन

IND Vs PAK: उस्मान तारिक के एक्शन पर सवाल...गांगुली, गावस्कर सपोर्ट में तो अश्विन बोले-बैटर को भी हटने का हक

IND vs PAK, Usman Tariq: अबतक उस्मान ने केवल 4 मैच ही खेले हैं. उन्होंने  5.53 की इकोनॉमी रेट से कुल 11 विकेट लिए हैं. उस्मान  हर 8 बॉल बाद टी20 इंटरनेशनल में फिलहाल विकेट ले रहे हैं.

IND Vs PAK: उस्मान तारिक के एक्शन पर सवाल...गांगुली, गावस्कर सपोर्ट में तो अश्विन बोले-बैटर को भी हटने का हक
Usman Tariq Hype Ahead Of India-Pakistan Clash

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है, इस मैच में सबकी नजर पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारीक पर है,  पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने उस्मान तारिक को 'ट्रंप कार्ड' बताया है. उस्मान अपने बॉलिंग एक्शन की वजह से इस विश्व कप में काफी चर्चा में हैं. हालांकि तारिक के बॉलिंग स्टाइल की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर उनके डिलीवरी स्ट्राइड में रुकावट, जिसमें वह गेंद को बहुत ज्यादा देरी से रिलीज करने से पहले अपने लैंडिंग फुट को हवा में रखते हैं. रिकी पोंटिंग ने भी तारीक पर बात की है और उनके एक्शन को गलत बताया है. 

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर आमने-सामने

पूर्व क्रिकेटरों ने तारिक के बॉलिंग स्टाइल पर किया रिएक्ट

सौरव गांगुली 

 "कुछ भी मुश्किल नहीं है, वह (तारिक) एक ऑफ़-स्पिनर है और वह बस रुककर बॉलिंग करता है. वह एक ज़बरदस्त ऑफ़-स्पिनर है और इंडिया उसे अच्छे से खेलेगा. "

सुनील गावस्कर 

"बॉलर के रुकने और बॉल डालने के खिलाफ़ कोई कानून नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे बैटर से यह कहने का कोई कानून नहीं है कि बॉलर के बॉल डालने से पहले आप हिल नहीं सकते, इसलिए मुझे नहीं लगता, मेरा मतलब है, ये, ये, आप जानते हैं, ऐसे लोगों के कमेंट्स हैं जो असल में खेल के नियम नहीं जानते."

अश्विन

"अगर तारिक गेंद डालने से पहले रुकता है, तो बैटर को हटने का अधिकार है। बैटर कह सकता है, ‘मुझे नहीं पता कि बॉल कब आएगी, इसलिए मैं हट गया.'

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर तौसीफ अहमद

"मैंने तारिक के साथ पहले भी काम किया है और मुझे लगता है कि वह बहुत इंटेलिजेंट बॉलर है. उसकी खूबी बैटर को पढ़ने में है. वह हमेशा दो कदम आगे रहता है, जो एक स्पिन बॉलर में एक बड़ी खूबी है."

अबतक उस्मान ने केवल 4 मैच ही खेले हैं. उन्होंने  5.53 की इकोनॉमी रेट से कुल 11 विकेट लिए हैं. उस्मान  हर 8 बॉल बाद टी20 इंटरनेशनल में फिलहाल विकेट ले रहे हैं. ओवरऑल उस्मान ने 42 टी-20 मैच में कुल 70 विकेट लिए हैं जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 6.79 का रहा है. बता दें कि उस्मान के स्टाइल की तुलना श्रीलंका के पूर्व पेसर लसिथ मलिंगा से की जाती है क्योंकि उनका बॉलिंग एक्शन स्लिंग-लाइक रिलीज़ जैसा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com