बुधवार को कोच्चि में आयोजित WPL 2027 मिनी ऑक्शन में कर्नाटक की ऑलराउंडर उमा काशवी (काशवी कंदिकुप्पा) को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा. इसके साथ ही उनका नाम WPL रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया. भले ही नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू 1.10 करोड़ रुपये के साथ सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, लेकिन भारतीय क्रिकेट में भविष्य की चर्चा उमा काशवी को लेकर भी शुरू हो गई है. महज 15 साल की उम्र में वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं.
Youngest player in the WPL history and ready to make some headlines 🥵 Uma Kashvi, Dilli mein aapka swagat hai 💙❤️ https://t.co/aITT4i4tZY
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 28, 2026
उमा काशवी का जन्म 9 अप्रैल 2011 को हुआ था. खास बात यह है कि उनका जन्म भारत की 2011 विश्व कप जीत के ठीक एक सप्ताह बाद हुआ था. अब 15 साल की उम्र में उन्होंने हरियाणा की दीया यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दीया पिछले साल 16 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनी थीं.
उमा काशवी की यह उपलब्धि वैभव सूर्यवंशी की कहानी से मेल खाती है. वैभव का जन्म भी 2011 में ही हुआ था और उन्होंने बेहद कम उम्र में आईपीएल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया था. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें सिर्फ 13 साल की उम्र में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदकर सभी को चौंका दिया था. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे.
अब भारतीय क्रिकेट में एक दिलचस्प संयोग देखने को मिल रहा है. पुरुष क्रिकेट में 2011 बैच का चेहरा वैभव सूर्यवंशी बनकर उभरे हैं, जबकि महिला क्रिकेट में उमा काशवी ने वही भूमिका निभानी शुरू कर दी है. एक ने आईपीएल में रिकॉर्ड बनाया, तो दूसरी ने WPL में नया अध्याय जोड़ दिया.
दो युवा खिलाड़ी, एक ही जन्म वर्ष और दोनों के नाम ऐतिहासिक उपलब्धियां. भारतीय क्रिकेट के लिए यह संकेत है कि नई पीढ़ी तैयार है. आने वाले वर्षों में वैभव सूर्यवंशी और उमा काशवी जैसे खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन सकते हैं.
चार बार उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 15 साल की कर्नाटक की ऑलराउंडर उमा काशवी, स्कॉटलैंड की बाएं हाथ की स्पिनर किर्स्टी गॉर्डन (जो इंग्लैंड की पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, लेकिन अब उन्हें 'एसोसिएट खिलाड़ी' माना जाएगा) और दिल्ली की अनकैप्ड ऑलराउंडर नजमा खान को 10-10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि, DC का सबसे चौंकाने वाला फैसला विकेटकीपर न खरीदना रहा. तानिया भाटिया और लिजेल ली को रिलीज करने के बाद, अब यह फ्रेंचाइजी स्टंप्स के पीछे पूरी तरह से 23 साल की ममता मदीवाला पर निर्भर है, और टीम में कोई बैकअप विकेटकीपर भी नहीं है.
यह भी पढ़ें | डब्लूपीएल 2027 मिनी ऑक्शन में सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी, 1.1 करोड़ की लगी बोली
यह भी पढ़ें | WPL Auction 2027 में सोफी मोलिन्यूक्स के लिए UP Warriorz ने खोला खजाना, बनीं पहली करोड़पति खिलाड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं