- शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव
- पूर्व क्रिकेटरों ने ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की करी कामना
- शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket) के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं जिससे वह इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वाले पहले ‘हाई-प्रोफाइल' क्रिकेटर बन गये है. अफरीदी ने ट्विटर पर खुद के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी. उनहोंने कहा, ‘‘मैं गुरूवार से स्वस्थ्य महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा था. मैंने जांच कराई और बदकिस्मती से मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं. जल्दी स्वस्थ होने की दुआओं की जरूरत है, इंशाअल्लाह. ''
Gautam Gambhir "Nobody should be infected with this virus. I have political differences with Shahid Afridi but I want him to recover as soon as possible" #Covid19
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) June 13, 2020
Get well soon. Praying for your swift recovery! https://t.co/NbxbfUi2DG
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 13, 2020
पाकिस्तान के लिये 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट (1716 रन और 48 विकेट), 398 वनडे (8064 रन और 395 विकेट) और 99 टी20 (1416 रन और 98 विकेट) अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वह हमेशा क्रिकेट से जुड़े रहे हैं और पिछली बार मैदान पर उन्हें मार्च में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान देखा गया. वह अपने चैरिटी काम में भी सक्रिय रहते हैं और अपने नाम पर बनी संस्था के प्रमुख हैं. कोरोना वायरस के फैलने के बाद वह अपने चैरिटी के काम की वजह से कई मौकों पर बाहर भी दिखाई दिये.
Get well soon Shahid Bhai.
— Wahab Riaz (@WahabViki) June 13, 2020
सोशल मीडिया पर अफरीदी के ट्वीट के बाद उनके तेजी से स्वस्थ होने के ट्वीट किये जा रहे हैं.वह भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन उप महाद्वीप में उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आयी है. बता दें कि जैसे ही अफरीदी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई, क्रिकेटरों ने ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है.
Prayers are with you Lala
— Imad Wasim (@simadwasim) June 13, 2020
Get well soon inshaAllah.
पाकिस्तानी टीम के साथी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, कामरान अकमल तथा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की. बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘‘जल्द स्वस्थ हो जाइये, आपकी जल्द ठीक होने की प्रार्थना. '' हफीज ने कहा कि अफरीदी स्वभाव से लड़ाके हैं और वह इस वायरस से लड़ेंगे और इसे जल्द ही हरा देंगे. अकमल ने ट्वीट किया, ‘‘आपके स्वस्थ होने के लिये प्रार्थना। जल्द ठीक हो जाइये. ''
May Allah give you speedy recovery shahid Bhai Ameen..
— Azhar Ali (@AzharAli_) June 13, 2020
Sorry to hear this Lala. Get well soon bcoz we still have to play finals of @thePSLt20
— Ravi Bopara (@ravibopara) June 13, 2020
Get well soon Lala!
— zainab abbas (@ZAbbasOfficial) June 13, 2020
एक अन्य पूर्व पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तौफिक उमर भी कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे लेकिन वह इस महीने के शुरू में ठीक हो गये थे. पाकिस्तान के दो प्रथम श्रेणी खिलाड़ी इस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं जिसमें लेग स्पिनर रियाज शेख का इस महीने के शुरू में कराची में इंतकाल हुआ था। वहीं जफर सरफराज (50 वर्ष) की अप्रैल में पेशावर में इस संक्रमण से मौत हो गयी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं