New Zealand vs Sri Lanka, World Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया. न्यूजीलैंड ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच में गुरुवार को यहां श्रीलंका को 171 रन पर समेट दिया. श्रीलंका की तरफ से कुसाल परेरा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए जबकि महीश तीक्षणा ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने तीन जबकि लॉकी फर्ग्युसन, मिशेल सेंटनर और रचिन रविंद्र ने दो-दो विकेट चटकाए. इससे पहले न्यूजीलैंड ने (NZ vs SL) टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. श्रीलंका पहले बल्लेबाजी कर ही है. न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी चाहेगी तो वहीं श्रीलंका जीत के साथ घर वापसी करना चाहेगी.. (SCORECARD)
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन
World Cup 2023 LIVE Updates: New Zealand vs Sri Lanka Live Score | NZ vs SL Live Score, Straight from (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru):
बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में
बेंगलुरु में बारिश की संभावना जताई गई है. यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दे जाएंगे. एक अंक के साथ कीवी टीम के 9 अंक हो जाएंगे. ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम को फिर दूसरी टीम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा. इस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान 8-8 अंक के साथ है. अफगानिस्तान टीम को अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हार मिलती है और इंग्लैंड पाकिस्तान को हरा देता है, तब जाकर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर पाएगी. अगर अफगानिस्तान अपना मैच हार जाता है और पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड को हरा देती है, तब पाकिस्तान के 10 अंक हो जाएंगे. ऐसे में पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं