टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने करियर के उस मुकाम पर हैं, जहां वह हर मैच के साथ ही कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ (4 नवंबर) को होने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी विराट के पास एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा. दरअसल, विराट कोहली वनडे में नंबर तीन की पोजीशन पर खेलते हुए अब तक 305 पारियों में 12,988 रन बना चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर पहले वनडे मुकाबले में विराट 12 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह इस पोजीशन पर खेलते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग मौजूद हैं, जिन्होंने 365 पारियों में 12,662 रन बनाए हैं.
इस मामले में तीसरे नंबर पर कुमार संगकारा हैं. कुमार संगकारा ने 9747 रन नंबर 3 पर बनाए हैं. नंबर 4 पर जैक कैलिस हैं. जैक कैलिस ने 7774 रन इस नंबर पर बनाए हैं. नंबर 5 पर बात करें तो केन विलियमसन हैं. विलियमसन ने वनडे में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए कुल 6504 रन बनाए हैं. वैसे, वनडे क्रिकेट में किसी एक पोजीशन पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 15,310 रन बनाए हैं.
टॉप-5 बल्लेबाज (वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन)
- विराट कोहली – 12,988 रन
- रिकी पोंटिंग – 12,662 रन
- कुमार संगकारा – 9,747 रन
- जैक कैलिस – 7,774 रन
- केन विलियमसन – 6,504 रन
सचिन का रिकॉर्ड भी निशाने पर
विराट कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे. कोहली और सचिन ने अभी तक लिस्ट-ए क्रिकेट में 60-60 शतक लगाए हैं. कोहली का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर की क्रिकेट में शानदार रहा है.
विराट ने 36 मुकाबलों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 की दमदार औसत से खेलते हुए 1,897 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं. विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों की नाबाद पारी भी खेल चुके हैं. न्यूजीलैंड में कोहली ने कुल 11 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 46 की औसत से खेलते हुए 514 रन बनाए हैं.
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर कोहली एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 7 और तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. सीरीज का चौथा वनडे 13 और आखिरी एकदिवसीय मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाना है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल (सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे.)
- 4 नवंबर, 2026 पहला वनडे , ईडन पार्क, ऑकलैंड
- 7 नवंबर, 2026, दूसरा वनडे, हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
- 10 नवंबर, 2026, तीसरा वनडे, सेडन पार्क, हैमिल्टन
- 13 नवंबर, 2026, चौथा वनडे, बे ओवल, टौरंगा
- 15 नवंबर, 2026, पांचवां वनडे, बे ओवल, टौरंगा
यह भी पढ़ें | भारत Vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, जानिए भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच, FREE में कैसे देखें लाइव मुकाबला
यह भी पढ़ें | हेडली, इमरान, कपिल और विव रिचर्ड्स के बाद कौन हैं आधुनिक दौर के महान खिलाड़ी? अकरम ने चुने 3 नाम, नंबर-1 कोहली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं