विज्ञापन

नो बॉल फेंकने में नंबर-1 रबाडा, जडेजा से आगे बुमराह , टेस्ट में सबसे ज्यादा NO-बॉल फेंकने वाले टॉप-10 गेंदबाज

IND vs SL, 2nd Test: कोलंबो में भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट में भारतीय स्पिनर 10 नो बॉल डाल चुके हैं. बॉलिंग कोच ने इसे रोकने के लिए टेस्ट क्रिकेट में फ्री हिट लाने की भी सलाह दी है.

नो बॉल फेंकने में नंबर-1 रबाडा, जडेजा से आगे बुमराह , टेस्ट में सबसे ज्यादा NO-बॉल फेंकने वाले टॉप-10 गेंदबाज
Jadeja Ranked 4th, Bumrah in Top 5

Top 10 Bowlers With Most No-Balls in Test Cricket Since 2018: श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर जारी दूसरे टेस्ट मैच में 'नो-बॉल' का मुद्दा फिर से सामने आया. इस मैच में भारतीय स्पिनर्स ने 10 बार 'ओवरस्टेप' किया, जो साल 2021 के बाद से किसी भी स्पिन यूनिट की ओर से एक मैच में की गई सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' हैं. डेब्यू करने वाले ऑफ-स्पिनर सारांश जैन और सीनियर लेफ्ट-आर्म स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर बहुत ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने के कारण सवाल उठे हैं. ऐसे में जानते हैं उन 10 गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने साल 2018 से अबतक सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है. 

इस मामले में पहले नंबर पर कागिसो रबाडा हैं जिन्होंने 2018 से लेकर अबतक कुल 50 मैच खेले हैं और 174 नो बॉल फेंकी है. दूसरे नंबर पर बेन स्टोक्स हैं जिनके नाम 83 मैच में 144 गेंदें नो बॉल फेंकी है. 

तीसरे नंबर पर भारत के जसप्रीत बुमराह हैं, बुमराह ने 2018 से लेकर अबत कुल 52 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान कुल 115 गेंदें नो बॉल की है. चौथे नंबर पर भारत के रवींद्र जडेजा हैं जिन्होंने 56 टेस्ट में अबतक 92 गेंदें नो बॉल फेंकी है. इसके बाद  नंबर आता है वेस्टइंडीज के गेंदबाज केमार रोच का जिन्होंने साल 2018 से लेकर अबतक 47 टेस्ट खेलकर 80 गेंदें नो बॉल की है. 

नंबर 6 पर वेस्टइंडीज के शैनन गेब्रियल हैं जिन्होंने 2018 से लेकर अबतक 27 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान 79 गेंदें नो बॉल की है. नंबर 7 पर इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन हैं जिन्होंने साल 2018 से लेकर अबतक कुल 22 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान 79 गेंदें नो बॉल की है. 

नंबर 8 पर पैट कमिंस हैं, कमिंस ने 2018 से लेकर अबतक 65 टेस्ट मैच खेलें हैं और इस दौरान 65 नो बॉल गेंदें फेंकी हैं. नंबर 9 पर इस लिस्ट में नील वैगनर हैं जिन्होंने 30 टेस्ट में 55 गेंदें नो बॉल की है. नंबर 10 पर मिचेल स्टार्क हैं. स्टार्क ने साल 2018 से लेकर अबतक 68 टेस्ट खेले हैं और 55 नो बॉल की है. 

2018 से टेस्ट में सबसे ज्यादा नो-बॉल

  • 174 - कागिसो रबाडा (50 मैच)
  • 144 - बेन स्टोक्स (83)
  • 115 - जसप्रीत बुमराह (52)
  • 92 - रवींद्र जडेजा (56*)
  • 80 - केमार रोच (47)
  • 79 - शैनन गेब्रियल (27)
  • 79 - ओली रॉबिन्सन (22)
  • 65 - पैट कमिंस (65)
  • 55 - नील वैगनर (30)
  • 55 - मिशेल स्टार्क (68)

इसके अलावा स्पिनरों की बात करें तो 2021 से टेस्ट में सबसे ज्यादा नो बॉल सर रविंद्र जडेजा ने की है. जडेजा ने 88 नो बॉल अबतक 2021 से  फेंकी है. नंबर 2 पर इस मामले में नोमान अली है, तीसरे नंबर पर लसिथ एम्बुलडेनिया हैं जिन्होंने 2021 से लेकर अबतक 33 नो बॉल की है. जैक लीच ने 19 और जोमेल वारिकन ने 17 गेंदें अबतक नो बॉल फेंकी है. 

ये भी पढ़ें- अरशद नंबर 1, नीरज चोपड़ा नंबर 4, रोहित की टॉप 10 में एंट्री, सबसे दूर भाला फेंकने वाले एशियाई जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka 2026/27, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com