NZ vs BAN: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 में साउदी ने 3 विकेट लिए और साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए. ऐसा कर साउदी ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अफरीदी ने टी-20 इंटरनेशनल में 98 विकेट लिए हैं. अब टिम साउदी के नाम 99 टी-20 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हो गए हैं. वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज है. मलिंगा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 107 विकेट लिए हैं. साउदी के पास अब मलिंगा के रिकॉर्ड को भी तोड़ने का मौका है.
World Cup 2011 फाइनल: भारत की ऐतिहासिक जीत के 10 यादगार लम्हें, ऐसे बना था दूसरी बार विश्व चैंपियन
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अफगानिस्तान के राशिद खान ने अबतक 95 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं. बांग्लादेश के शाकिल अल हसन ने 92 विकेट टी-20 इंटरनेशनल करियर में लिए हैं. भारत की बात करें तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल ने लिए हैं. चहल ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 62 विकेट लिए हैं.
इसके अलावा बात करें टी-20 क्रिकेट में तो सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम हैं. ब्रावो ने अपने टी-20 करिय़र में अबतक 515 विकेट लिए हैं. लसिथ मलिंगा ने टी-20 क्रिकेट में 390 विकेट लिए हैं. सुनील नरेन के खाते में भी 390 विकेट दर्ज है.
ICC ने ‘अंपायर्स कॉल' को लेकर लिया अहम फैसला, DRS और तीसरे अंपायर के नियमों में हुए बदलाव
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया औऱ बारिश से बाधित मैच को 65 रन से जीतने में सफलता पाई. बारिश के कारण मैच को 10-10 ओवर का किया गया था. पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और 4 विकेट पर 141 रन बनाए जिसमें फिन एलन ने तूफानी 29 गेंद पर 71 रन बनाए, मार्टिन गप्टिल ने 44 रन की पारी खेली. 142 रन के सामने बांग्लादेश की टीम 9.3 ओवर में 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. 3 टी-20 मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीतने का कमाल कर दिखाया.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं