मुंबई इंडियंस ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2022 के अपने आखिरी मैच (MI vs DC) में 5 विकेट से हरा दिया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत के साथ एमआई (Mumbai Indians) ने सीजन का अंत 14 मैचों में 4 जीत के साथ किया. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए इस मैच की हार ने इस साल का उनका आईपीएल सफर यहीं खत्म कर दिया. हालांकि इससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने प्लेऑफ स्टेज में जगह बना ली है.
यह भी पढ़ें: 'अपना टाइम आएगा', सारा तेंदुलकर ने भाई अर्जुन के लिए वीडियो पोस्ट कर बढ़ाया हौसला
सिंगापुरी-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस के लिए ऐन मौके पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. दाएं हाथ के बल्लेबाज टीम इससे पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे. दिल्ली पर मुंबई की जीत के बाद उन्होंने खुलासा किया है कि मैच से पहले उन्हें आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस की तरफ से एक संदेश आया था.
डेविड ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "मुझे आज सुबह फाफ के तरफ से एक मेसेज आया - उस फोटो में वो विराट और मैक्सी के साथ एमआई की कीट में थे, शायद मुझे बाद में वो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए मिले."
टिम डेविड ने अहम मौके पर शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद को ऐज लगा दिया था, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया. दिल्ली के लिए इससे भी बदतर ये हुआ कि कप्तान ऋषभ पंत ने इस पर डीआरएस नहीं लिया, जबकि स्टंप के पिछे से अपील करने वाले वो पहले प्लेयर थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: आज है दुनिया के सबसे महान रेसलर 'गामा पहलवान' का जन्मदिन, जानें रुस्तम-ए-हिंद की कहानी
इस पल के बारे में बात करते हुए डेविड ने कहा, "मैंने एक आवाज जरुर सुनी थी लेकिन मैं पक्का नहीं था और जब वहां कोई रिव्यू नहीं लिया गया तो मुझे लगा अब इस मौके का फायदा उठाते हैं. मुझे नहीं लगा कि मैंने उस समय मारा था, मुझे लगा कि यह मेरे पैड से टकराया है."
टिम डेविड को उनकी इस शानदार प्रदर्शन पारी के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खास तौर पर धन्यवाद कहा. आरसीबी ने ट्वीट किया, "टिम डेविड हम आपसे प्यार करते हैं. आप बहुत अच्छा कर रहे हैं. ऐसे ही आगे बढ़ते रहो".
We love you @timdavid8! ❤️
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 21, 2022
You're doing great. More power to you. 🙌🏻#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/uKV5zqFUqu
मुंबई ने 14 मैचों में 4 जीत के साथ इस सीजन का अंत अंकतालिका में सबसे नीचे रह कर किया.
हमारे स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं