यह भी पढ़ें: आज है दुनिया के सबसे महान रेसलर 'गामा पहलवान' का जन्मदिन, जानें रुस्तम-ए-हिंद की कहानी
मुंबई ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन का अपना आखिरी मैच खेला. इस मैच से पहले अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए अपने कुछ वीडियो पोस्ट किए थे, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे जुनियर तेंदुलकर डीसी के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि एमआई की प्लेइंग XI में उन्हें जगह नहीं मिली और फैंस के लिए अर्जुन तेंदुलकर को खेलते देखने का इंतजार एक साल और लम्बा हो गया.
इस बीच, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में अर्जुन को बाउंड्री पर प्लेयर्स की मदद करते देखा गया. चाहे वो बल्ले बदले के लिए हो या पानी के लिए, अर्जुन पूरे मैच में बाउंड्री के पास दिखे. इसी दौरान अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने उनका एक वीडियो बना लिया और अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की फिल्म गली बॉय के गाना 'अपना टाइम आएगा' के साथ स्टोरी लगाई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सारा तेंदुलकर की इंस्टाग्राम स्टोरी

फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि एमआई को अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका देना चाहिए. हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को लगता है कि अगर वो पूरी तरह तैयार होते तो मुंबई उन्हें काफी पहले खेलने का मौका दे देती.

हालांकि सारा तेंदुलकर ने इस सीजन एमआई के मैचों का जमकर लुत्फ उठाया. वो मैच के लिए निकले से लेकर मैच के दौरान लगातार अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर फोटो और स्टोरी लगा रही थी. इस मैच में मुंबई इंडियंस की जीत होने के बाद भी सारा और उनकी दोस्तों को स्टैंड पर जश्न मनाते देखा गया.
हमारे स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं