विज्ञापन

टिम डेविड IPL 2027 के पहले मैच से हुए बैन, अंपायर की तरफ गुस्से में फेंकी थी बर्फ की थैली, जानें और क्या हुई सजा

Tim David fined 50% Match Fee: टिम डेविड को फाइनल मुकाबले में अंपायर नितिन मेनन की तरफ बर्फ की थैली फेंकने के लिए मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है और दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए हैं.

टिम डेविड IPL 2027 के पहले मैच से हुए बैन, अंपायर की तरफ गुस्से में फेंकी थी बर्फ की थैली, जानें और क्या हुई सजा
टिम डेविड IPL 2027 के पहले मैच से हुए बैन

Tim David fined 50% Match Fee: क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर खिलाड़ी टिम डेविड (Tim David) के ऊपर बीसीसीआई (BCCI) की गाज गिरी है. आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में उन्होंने गुस्से में आकर अंपायर नितिन मेनन (Nitin Menon) की तरफ बर्फ की थैली फेंक दे थी, जो कि आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के तहत आता है. इसी हरकत की वजह से उनके ऊपर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है और दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं. यहीं नहीं संपन्न हुए सीजन में उन्हें कुल तीन बार आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाया गया था. जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल 2027 के पहले मैच से भी बैन कर दिया गया है. इसका मतलब है कि वह आगामी सीजन में चाहे जिस टीम में हों, वह अपनी टीम की तरफ से पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. 

पारी के 10वें ओवर में डेविड ने खो दिया था आपा 

यह घटना पारी के 10वें ओवर में देखने को मिला था, जब विकेट गिरने के बाद टिम डेविड ने आपा खो दिया था. उस दौरान उन्होंने अंपायर नितिन मेनन की दिशा में आक्रामक तरीके से आइस बैग को फेंक दिया था. जिसके बाद बीसीसीआई ने उनकी इस हरकत पर एक्शन लिया है.  

डेविड ने स्वीकार किया अपराध

हालांकि, मामला ज्यादा बढ़े उससे पहले डेविड ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है. मैच रेफरी श्री जवागल श्रीनाथ की तरफ से लगाए गई सजा को उन्होंने मान लिया है. 

डेविड का इस सीजन का यह तीसरा लेवल 1 अपराध है. इससे पहले उन्होंने 20वें मुकाबले में पहला और 54वें मुकाबले में दूसरा अपराध किया था. तीसरे अपराध के बाद उनके खिलाफ कुल पांच डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं. जिसका मतलब होता है कि उन्हें अब एक मैच का निलंबन उठाना पड़ेगा. यहीं वजह है कि आईपीएल 2027 के पहले मुकाबले में वह अपनी टीम की तरफ से मैदान में नजर नहीं आएंगे. 

यह भी पढ़ें- 'आप कप्तान हैं, इसका मतलब ये नहीं कि आप रन नहीं बनाएंगे', सहवाग ने गिल की कप्तानी पर दिया सनसनीखेज बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com