विज्ञापन

तिलक का सूर्यवंशी पर 'वर्ड वार'! वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ कितने तैयार? जानें दलीप ट्रॉफी में पिच पर क्या हुआ

जो दलीप ट्रॉफी मैच के पहले दिन तिलक-वर्मा और वैभव सूर्यंवंशी के बीच देखने को मिला, निश्चित रूप से अफगानिस्तान प्रबंधन ने उसे 'लपक' लिया होगा!

तिलक का सूर्यवंशी पर 'वर्ड वार'! वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ कितने तैयार? जानें दलीप ट्रॉफी में पिच पर क्या हुआ
Vaibhav Sooryavanshi V/S Tilka Varma: फैंस दोनों के बीच हुई बहस के बारे में बातें कर रहे हैं
source: X

एक-एक दिन गुजर रहा है, तो फैंस की नजर 13 सितंबर से मेहमान अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज पर जा लगी है. अगर कोई बड़ा अप्रत्याशित नहीं होता, तो सीरीज के परिणाम से भारत का बच्चा-बच्चा वाकिफ है. और अगर फिर से यह कहें कि करोड़ों भारतीय फैंस की रुचि का केंद्र एक बार परिणाम से ज्यादा वैभव सूर्यवंशी होने जा रहे हैं, तो गलत नहीं ही होगा. चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन चिदंबरम स्टेडियम में उमड़ी भीड़ के लिए सभी गेट खोल देना बताने के लिए काफी है कि जब वैभव अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली में पिच पर उतरेंगे, तो दिल्ली के दिलेरों की प्रतिक्रिया क्या होगी. वैसे, फिलहाल तो मैच के पहले दिन तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच पिच पर हुई 'टक्कर' की चर्चा करोड़ों फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

इस वजह से 'शब्द-बाण' दागा तिलक ने

दरअसल वैभव ने शुरुआत में खासतौर पर अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज पर शॉट जड़े, उससे पूरा दक्षिण क्षेत्र सहम गया. लेकिन कप्तान तिलक वर्मा तब हताश हो गए, जब नई गेंद से खूब जोर लगाने पर भी दक्षिण क्षेत्र को विकेट नसीब नहीं हुआ. ऐसे में पारी के 11वें ओवर के दौरान तिलक धुलाई कर रहे वैभव सूर्यवंशी के नजदीक पहुंचे और शब्द-बाण दागा, "क्या यार ये वाइस कैप्टन!" लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं हुई. बात इससे आगे गई. तिलक और आक्रामक हुए, तो वैभव भी पलटवार करने से नहीं चूके:0

"तिलक:  'तुम अभी बहुत छोटे हो. इस मैच में तुम्हारे रन बनाने का कोई मौका नहीं है, क्योंकि विरोधी टीम का कप्तान मैं हूं"

वैभव सूर्यवंशी: "आपको जिस गेंदबाज़ को लाना है ले आओ, मैं अगले ही ओवर में उसकी धज्जियां दूंगा"

मकसद में सफल हुए तिलक वर्मा!

दरअसल कम उम्र के वैभव के खिलाफ तिलक ने यह चाल उनका ध्यान भंग करने के लिए चली थी. और जब बॉलर सफर नहीं हुए, तो तिलक की यह चाल चल गई. इस 'टक्कर' के कुछ ही देर बाद वैभव एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए. सीनियर तिलक की चाल वैभव के कम अनुभव पर भारी पड़ गई.

अफगानिस्तान के खिलाफ रणनीति तैयार?

अब यह तो घर का मामला था, लेकिन अब वैभव को अफगानी खिलाड़ियों से कहीं भारी-भरकम शब्दों के लिए तैयार रहना होगा. वास्तव में बैटिंग के दौरान वैभव की इस पहलू से ज्यादा परीक्षा होने जा रही है. सभी ने पहले देखा है कि 15 साल के वैभव शब्द-बाणों से आहत होकर धैर्य खो बैठते हैं. और दिन विशेष पर बड़े-बड़ों की धुलाई करने वाले वैभव के खिलाफ टीम अफगान निश्चित तौर पर इस हथियार को आजमाने जा रही है. ऐसे में सवाल गंभीर एंड कंपनी के लिए बड़ा है कि उसने इस स्थिति में वैभव को लूप में लेकर क्या प्लान तैयार किया है?

F A Q: Frequently Asked Questions

प्र-1: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज कब से शुरू हो रही है?

उ: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू हो रही है.

प्र-2: दलीप ट्रॉफी फाइनल के दौरान तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी से क्या कहा?

उ: वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी से परेशान होकर दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा ने 11वें ओवर में उनके करीब जाकर कहा, "क्या यार ये वाइस कैप्टन!."  

प्र-3: तिलक वर्मा के इस शब्द-बाण (स्लेजिंग) का मैच पर क्या असर पड़ा?

उ: तिलक वर्मा की यह रणनीति काम कर गई. वैभव का ध्यान भटक गया और वह जल्द ही बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे.

प्र-4: आगामी अफगानिस्तान सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?

उ: उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती विपक्षी खिलाड़ियों की स्लेजिंग और मानसिक दबाव का सामना करना होगी, क्योंकि वह आसानी से शब्द-बाणों से प्रभावित होकर अपना धैर्य खो देते हैं.

प्र-5: भारतीय टीम मैनेजमेंट (गंभीर एंड कंपनी) के सामने मुख्य सवाल क्या है?

उ: मुख्य सवाल यह है कि टीम मैनेजमेंट ने मैदान पर विरोधी टीम की स्लेजिंग और दबाव की स्थिति से वैभव को निकालने के लिए क्या रणनीति (प्लान) तैयार की है.

यह भी पढ़ें: वैभव  सूर्यवंशी को देखने उमड़ा चेन्नई, फिर वही गलती, इस कमजोरी को बार-बार भुना रहे गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Namboori Thakur Tilak Varma, Board Of Control For Cricket In India, India Vs Afghanistan 2026, Duleep Trophy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com