विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर 3 सुपर रिकॉर्ड, रच पाएंगे इतिहास? पर अफगानिस्तान सीरीज से पहले यह बड़ा सवाल

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी फिर इतिहास रचने के करीब हैं. अफगानिस्तान सीरीज में उनके सामने 3 बड़े रिकॉर्ड हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल भी उनकी राह में खड़ा है.

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर 3 सुपर रिकॉर्ड, रच पाएंगे इतिहास? पर अफगानिस्तान सीरीज से पहले यह बड़ा सवाल
Vaibhav soryavanshi vs Afghansitan: फैंस बेसब्री से सूर्यवंशी को देखने के लिए इंतजार कर रहे
source: X

टीम इंडिया के सुपर किड वैभव सूर्यवंशी ने अफगानियों को बड़ा इशारा सीरीज से पहले ही कर लिया है. जिस तरह का अंदाज सूर्यवंशी ने खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में अभी तक दिखाया है, वह अफगानी बॉलिंगडिपार्टमें की नींद उड़ाने के लिए काफी है. जब रेड-बॉल फॉर्मेट में वैभव का बल्ला इतना 'सरलता' से चल रहा है, तो समझा जा सकता है कि वह दिल्ली के अरुण जेटली में 13 सितंबर से शुरू होने जारी तीन टी20 मैचों की सीरीज में बॉलरों का क्या हाल करेंगे. निश्चिचत रूप से वैभव ने 'ट्रेलर' दिखा दिया है. और पिक्चर अभी बाकी है. बहरहाल, करोड़ों  फैंस को सूर्यवंशी के चौकों छक्कों का इंतजार है, तो वही प्रतीक्षा फैंस वैभव के उन कारनामों की भी कर रहे हैं, जिनकी आम से लेकर खास तक बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. 

सूर्यवंशी बनेंगे भारतीय धरती पर ऐसे सबसे युवा?

यूं तो वैभव ने सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के सचिन के रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ दिया है. और अब वह भारत की धरती पर सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के मुहाने पर खड़े हैं. वैभव तो तैयार हैं लेकिन उनके आगे एक बड़ा सवाल भी मुंह उठाए खड़ा है. वैसे वर्तमान में यह रिकॉर्ड लेग स्पिनर पीयूष चावला के नाम पर है. चावला ने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ17 साल और 75 दिन की उम्र में करियर का आगाज किया था. 

सूर्यवंशी बनेंगे सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज?

वैभव सूर्यवंशी इस साल टी20 फॉर्मेट में समग्र रूप से एक हजार रन पूरे करने से सिर्फ 31 रन दूर हैं. उन्होंने विभिन्न स्तरों के टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 टी20 मैचों में 44.04 के औसत से 969 रन बनाए हैं.

वैभव ऐसा करते ही  एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 टी20 रन बनाने वाले इतिहास के महज तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. इससे पहले  सूर्यकुमार यादव इतिहास में पहले भारतीय बल्लेबाज थे, जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 से अधिक T20I (अंतरराष्ट्रीय) रन का आंकड़ा पार किया.

उन्होंने वर्ष 2022 में 31 मैचों में 1,164 रन बनाए थे. वहीं, विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक और भारतीय हैं, जिन्होंने वर्ष 2025 में बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था


क्या सबसे उम्र में शतकवीर बनेंगे वैभव?

वैभव के नाम पहले से ही ओवरऑल पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंनेउन्होंने आईपीएल में महज 14 साल की उम्र में यह कारनामा किया था, लेकिन अब करोड़ों भारतीय इसी जादू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखना चाहते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ एक शतक उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) इतिहास में सबसे कम उम्र का शतकवीर बना देगा. इस मामले में फ्रांस के गुस्ताव मैक्ऑन पहले नंबर पर हैं. उन्होंने साल 2022 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 18 साल 280 दिन की उम्र में कारनामा किया था. 

....पर सीरीज से पहले बड़ा सवाल 

सूर्यवंशी को लेकर सवाल यह है कि क्या भारतीय प्रबंधन उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इलेवन में जगह देगा. कारण यह है कि अब संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव को मिलाकर  तीन ओपनर हो चले हैं.ऐसे में अब देखने की बात होगी कि गौतम गंभीर एंड कंपनी वैभव को लेकर क्या फैसला लेती है? वहीं, सवाल यह भी है कि क्या वैभव को तीनों ही मैचों में खेलने का मौका मिलेगा?

F & Q: Frequently Asked Questions

प्र.-1 टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का वर्तमान रिकॉर्ड किसके नाम है?

उत्तर: फ्रांस के गुस्ताव मैक्ऑन के नाम। उन्होंने साल 2022 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 18 साल 280 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। 

प्र.-2 क्या वैभव सूर्यवंशी के नाम ओवरऑल T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक का रिकॉर्ड है?

उत्तर: हाँ, वैभव के नाम ओवरऑल पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जो उन्होंने आईपीएल में महज 14 साल की उम्र में बनाया था.

प्र.-3 अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के सामने कौन सा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका है?

उत्तर: अगर वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाते हैं, तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

प्र.-4 अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के सामने ओपनिंग को लेकर क्या चुनौती है?

उत्तर: टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के रूप में तीन प्रमुख ओपनर मौजूद हैं, जिससे प्लेइंग-11 के संयोजन में पेंच फंसा हुआ है.

प्र.-5 वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं, इसका अंतिम फैसला कौन करेगा?

उत्तर: मुख्य कोच गौतम गंभीर और भारतीय टीम प्रबंधन (गौतम गंभीर एंड कंपनी) यह तय करेगा कि वैभव को इलेवन में जगह दी जाए या नहीं.

यह भी पढ़ें: 2.5 दिन, सिर्फ ढाई दिन हैं वैभव, इशान, तिलक के पास, कौन जीतेगा इस चैलेंज पर?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Afghanistan, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com