विज्ञापन

'आप क्या दिखाने की कोशिश कर रहे', मांजरेकर की तिलक-वैभव 'भिडंत' पर नसीहत, जानें सोशल मीडिया किसके फेवर में आया

दलीप ट्रॉफी के पहले दिन पिच पर दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच जो देखने को मिला, उस पर पूर्व दिग्गज और फैंस अभी भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं

'आप क्या दिखाने की कोशिश कर रहे', मांजरेकर की तिलक-वैभव 'भिडंत' पर नसीहत, जानें सोशल मीडिया किसके फेवर में आया
Tilak vs Vaibhav: सोशल मीडिया घटना को अपनी नजर से देख रहा है
source: X

चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्ऱॉफी फाइनल मुकाबले में पहले दिन से ही अच्छी क्रिकेट खेली जा रही है, लेकिन मैच के सबसे बड़े स्टार वैभव सूर्यवंशी ही हैं. और मैच के पहले दिन चिदंबरम स्टेडियम में जमा हुए हजारों फैंस की भीड़ ने साफ बयां कर दिया कि वे किसे और क्या देखने पहुंचे थे. वैभव आउट हुए, तो यह भीड़ भी गायब हो गई. बहरहाल, सूर्यवंशी चर्चा लगातार फैंस और दिग्गजों के बीच चर्चा का विषय ने हुए हैं. बैटिंग की वजह से भी और उस 'भिड़ंत' से भी जो पहले दिन उनके और दक्षिण क्षेत्र के कप्तान वैभव सूर्यवंशी के बीच देखने को मिली. इस पर पूर्व दिग्गज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपने ही अंदाज में रिएक्शन दिया है. 

मांजरेकर ने कहा, "मैं जानता हूँ कि आपको वैभव सूर्यवंशी नाम के एक युवा बच्चे से दर्द मिला है, लेकिन एक कप्तान को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए. एक 15 साल के बच्चे से बहस करके आप क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं? तिलक वर्मा द्वारा यह पूरी तरह से अनावश्यक था. आप भारतीय टीम के उप-कप्तान भी हैं. यह सब तब अच्छा लगता है जब कोई कांटे की टक्कर का मैच चल रहा हो या आईसीसी जैसा कोई बड़ा इवेंट हो, अपने ही साथियों के साथ ऐसा करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता. मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ा और सतर्क और जमीन से जुड़े रहने की जरूरत है." वैसे जहां संजय मांजरेकर ने इस मामले में टी20 टीम इंडिया के उप-कप्तान तिलक को नसीहत दी, तो वहीं सोशल मीडिया भी अपने हिसाब से इस घटना को देख रहा है. 

इस प्रशंसक ने भी तिलक वर्मा को उनके बर्ताव के लिए लताड़ लगाई है

फैंस तिलक को आड़े हाथ लेते हुए बाकी लोगों से राय भी मांग रहे हैं

इन भाई साहब को इसमें कॉमेटी दिखाई पड़ रही है

बड़ी संख्या में फैन कह रहे हैं कि यह तिलक की रणनीति थी. और यह यअच्छी तरह काम कर गई

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Namboori Thakur Tilak Varma, Sanjay Manjrekar, Duleep Trophy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com