दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 44 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद अब उम्मीद है कि ईस्ट जोन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. ऐसे में वैभव ने इसका संकेत भी सोशल मीडिया पर दे दिया है. 15 साल के वैभव ने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की है और उसमें उन्होंने शतक लगाने का संकेत भी दिया है. जैसे ही यह तस्वीर सामने आई है कि फैन्स सोशल मीडिया पर उम्मीद कर रहे हैं कि वैभव के बल्ले से दूसरी पारी में शतक आएगा. वैभव सूर्यवंशी का यह इंस्टा पोस्ट फैन्स के बीच हलचल मचा रहा है.

फाइनल मैच की बात करें तो ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी की थी और 708 रन बनाए थे जिसमें ईशान किशन ने 270 रनों की पारी खेली, ईशान की पारी के दम पर ही ईस्ट जोन 708 रन बना पाने में सफल रहा. वहीं, साउथ जोन अपनी पहली पारी में 330 रन 8 विकेट पर बना चुका है. लेकिन उम्मीद है कि साउथ जोन के ऑल आउट होने के बाद ईस्ट जोन फिर से बल्लेबाजी कर सकती है.
बड़े मैचों के खिलाड़ी रहे हैं वैभव
वैभव के इस पोस्ट ने उम्मीद जगा दी है कि दूसरी पारी में 15 साल के बल्लेबाज से बड़ी पारी निकलेगी. ऐसा इसिलए क्योंकि बड़े मैचों में वैभव लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं. अंडर-19 विश्व कप से शुरू हुआ यह सिलसिला आईपीएल प्लेऑफ से लेकर इंडिया ए के लिए भी निर्णायक मुकाबले तक चला है.
- अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल: 68 रन (33 गेंद)
- अंडर-19 विश्व कप फाइनल: 175 रन (80 गेंद)
- आईपीएल एलिमिनेटर: 97 रन (29 गेंद)
- आईपीएल क्वालिफायर: 96 रन (47 गेंद)
- ट्राई-सीरीज फाइनल: 94 रन (29 गेंद)
- दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: 92 और 40 रन
- दलीप ट्रॉफी फाइनल: 44 रन, दूसरी पारी आनी बाकी है
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी नहीं, सर विवियन रिचर्ड्स ने इस खिलाड़ी को बताया भविष्य का सुपरस्टार
ये भी पढ़ें- 2 रन से बच गया गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नंबर-2 पर पहुंचे नमन धीर, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं