विज्ञापन

बाउंड्री समझने की गलती पड़ी भारी, थर्ड अंपायर के फैसले ने तिलक वर्मा को भेजा पवेलियन, बचकानी गलती से हुए रन आउट

भारत ने तीसरा टी-20 मैच 14 से जीत लिया, सीरीज में भारतीय टीम अब 2-1 से आगे है. बता दें कि तीसरे मैच में तिलक वर्मा जिस तरह से रन आउट हुए हैं उसको लेकर काफी बातें हो रही है.

बाउंड्री समझने की गलती पड़ी भारी, थर्ड अंपायर के फैसले ने तिलक वर्मा को भेजा पवेलियन, बचकानी गलती से हुए रन आउट
बचकानी गलती से हुए रन आउट हुए तिलक वर्मा

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को 14 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ मेजबान देश ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम पारी की अंतिम गेंद पर 223 रन पर सिमट गई. भारत की पारी के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने फैन्स को हैरान कर दिया. 

दरअसल, भारत की पारी की 17वें ओवर के दौरान जब गुडाकेश मोती  की गेंद को अक्षर पटेल ने  डीप मिड-विकेट बाउंड्री की तरफ फ्लिक तो गेंद बाउंड्री को टच करने वाली थी. तभी फील्डर ने डाइव मारकर गेंद को बचाने की कोशिश की, वहीं, दूसरी ओर अक्षर और तिलक दोनों को लगा कि गेंद को बचाने की कोशिश में फील्डर का पैर बाउंड्री रोप से छू गया था, इसलिए उन्होंने इसे बाउंड्री मान लिया. लेकिन असल में ऐसा नहीं हुआ था.  जब दोनों खिलाड़ी आराम से अपने-अपने छोर की ओर लौट रहे थे, तो अक्षर तो समय रहते क्रीज में पहुंच गए, लेकिन तिलक के लौटने से पहले ही मोती ने बेल्स गिरा दीं. 

जब यह तय करने के लिए थर्ड अंपायर की मदद ली गई कि बाउंड्री मिलनी चाहिए या नहीं, तो फैसला बॉलिंग करने वाली टीम के पक्ष में आया.नतीजतन, तिलक रन आउट हो गए. तिलक वर्मा  को 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा.

14 रन से भारत को  मिली जीत

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पारी की अंतिम गेंद पर 223 रन पर सिमट गई. मेजबान टीम ने 7 के स्कोर पर संजू सैमसन (3) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों मे 108 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 115 के स्कोर तक पहुंचाया.

ईशान 18 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बीच अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हो गए. आलम ये रहा कि टीम ने 135 रन तक 5 विकेट खो दिए.

इसके बाद तिलक वर्मा ने नितीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 34 रन और अक्षर पटेल के साथ सातवें विकेट के लिए 25 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया.

 तिलक वर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नितीश रेड्डी ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा, अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए।. मेहमान खेमे से रोस्टन चेज, शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट निकाले। कीमो पॉल और गुडाकेश मोती ने 1-1 विकेट चटकाए.

इसके जवाब में वेस्टइंडीज निर्धारित ओवरों में 209/7 का स्कोर ही बना सकी. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि नमन धीर ने 2 विकेट निकाले. इनके अलावा, अक्षर पटेल और नितीश रेड्डी को 1-1 सफलता हाथ लगी.

यह भी पढ़ें | सचिन तेंदुलकर-सईद अनवर ओपनर, नंबर 3 कोहली, धोनी कप्तान, वसीम जाफर ने IND-PAK मिलाकर चुनी वनडे प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें | आदित्य नंबर-1, आनंद-अर्शदीप टॉप-3 में, नीरज के बाद नेशनल ओपन में सबसे लंबी थ्रो करने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

 यह भी पढ़ें | धोनी के शहर से निकला एक और नया सितारा, कौन हैं 21 साल के शिखर मोहन, जिन्होंने रणजी में केरल के खिलाफ जड़ा शतक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namboori Thakur Tilak Varma, India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com