विज्ञापन

3-1 स्कोर करने का दबाव, उप-कप्तान तिलक वर्मा की टीम इंडिया को वॉर्निंग, जानें क्यों

विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया 2-1 की बढ़त ले चुकी है, लेकिन अगर भारत को अगर आज का मैच जीतना है, तो बाकी बातों से अलग उप-कप्तान की वॉर्निंग को भी गंभीरता से लेना होगा

3-1 स्कोर करने का दबाव, उप-कप्तान तिलक वर्मा की टीम इंडिया को वॉर्निंग, जानें क्यों
चौथे मैच की पूर्व संध्या पर तिलक वर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए
source: X

मेहमान विंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों में 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी टीम अय्यर भले सीरीज में आगे है, लेकिन आज उस पर स्कोर 3-1 करने के दबाव है. वजह हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में नई पिच का तो होना है ही, लेकिन एक बड़ी वजह इस बार विंडीज बल्लेबाजों का कहीं बेहतर करना, नियमितता और पिछले मैच में जीत का 14 रन अंतर भी है. यही वजह रही कि मैच की  पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपनी ही टीम को चेताया है. उप-कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि भारत को वेस्टइंडीज की खतरनाक बल्लेबाजी लाइन-अप को रोकने के बजाय विकेट लेने के लिए प्रयास करना चाहिए. तिलक ने कहा कि भारत एक ऐसी टीम के खिलाफ ढिलाई नहीं बरत सकता जिसकी आक्रामक बल्लेबाजी आखिरी बल्लेबाज तक जाती है.

यह भी पढ़ें:  आज नहीं चलेगा 'सुनहरी यादों' से काम, हैदराबाद की पिच में "नया पेंच", तिलक के बयान ने पैदा किया असमंजस

'हम ढीले नहीं पड़ सकते'

तिलक ने मंगलवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'वेस्टइंडीज वास्तव में एक बहुत अच्छी टीम है. खासकर टी20 फॉर्मेट में. वे बहुत अधिक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए वे इस फॉर्मेट को अच्छी तरह जानते हैं. उनके पास जो ताकत है वह अविश्वसनीय है.'

उन्होंने कहा, 'हर कोई गेंद को हिट कर सकता है. यह सिर्फ ओपनर, नंबर तीन या चार की बात नहीं है. उनके सभी खिलाड़ी गेंद पर प्रहार कर सकते हैं. और यहां तक कि 11वां बल्लेबाज भी आकर हिट लगा सकता है. जब तक सभी 10 विकेट नहीं गिर जाते, खेल खत्म नहीं होता. हम ढीले नहीं पड़ सकते.' दूसरे मैच में हार के बाद भारत की गेंदबाजी इकाई सवालों के घेरे में आ गई थी। मेहमान टीम ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाकर एक शानदार लक्ष्य का पीछा किया था. 23 वर्षीय तिलक ने कहा कि टीम ने उस मैच में अपनी रक्षात्मक (डिफेंसिव) रणनीति की समीक्षा की है. और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गेंदबाजों को अधिक आक्रामक होने और रन रोकने के बजाय विकेट लेने के लिए हमला करने के लिए प्रोत्साहित किया है.


'बॉलरों को आक्रामक होना होगा'

उन्होंने कहा, 'शुरुआत में दूसरे मैच में हम विकेटों के पीछे नहीं गए. जब वे (वेस्टइंडीज) रन बना रहे थे, तब हम थोड़ा रक्षात्मक थे, लेकिन उसके बाद एक टीम के रूप में, गौतम (गंभीर) सर ने भी उल्लेख किया कि हम विकेट के लिए जा सकते हैं और वह आक्रामकता दिखा सकते हैं.' भारत ने इंदौर में तीसरे टी20 में 14 रन से जीत के साथ वापसी की, और मेहमान टीम की तरफ से एक और देर रात के हमले के बावजूद वेस्टइंडीज को 209 रन पर रोक दिया.तिलक ने कहा कि टीम उस प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी और एक ऐसी विपक्षी टीम के खिलाफ योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करेगी जो कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदलने में सक्षम है.

तिलक को नंबर-3 पसंद है!

उन्होंने कहा, 'मुझे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना पसंद है और मैंने कई बार यह बात कही है. मैं हमेशा वह दबाव चाहता हू जब टीम को मेरी जरूरत होती है, तो मैं आगे बढ़कर प्रदर्शन करना चाहता हूं. गर जल्दी विकेट गिर जाते हैं, तो मैं अपना समय ले सकता हूँ और मैच को गहराई तक ले जा सकता हूं, लेकिन अगर ओपनर या शीर्ष तीन बल्लेबाज 14वें या 15वें ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं, तो मैं पहली गेंद से गियर बदलना जानता हूं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namboori Thakur Tilak Varma, India, West Indies, India Vs West Indies 2026, India Vs West Indies 10/14/2026 Inwi10142026270276, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com