विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2022

कुलदीप यादव को लेकर हरभजन ने की यह अपील, मानेगा टीम मैनेजमेंट

कुलदीप को भारतीय टीम में वापसी के लिये लंबा इंतजार करना पड़ सकता था, क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर के चलते रणजी ट्रॉफी फी को स्थगित कर दिया है जिसमें उन्हें उत्तर प्रदेश की अगुआई करनी थी.

कुलदीप यादव को लेकर  हरभजन ने की यह अपील, मानेगा टीम मैनेजमेंट
IND vs WI: कुलदीप यादव पर विंडीज सीरीज में नजर रहेगी
  • लंबे समय बाद कुलदीप टीम में लौटे हैं
  • आसान नहीं होगी कुलदीप की राह-भज्जी
  • चाइनमैन बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं लेफ्टी स्पिनर
नयी दिल्ली:

पिछले साल सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में कोलकाता नाइट राइडर्स के अभ्यास सत्र के दौरान जब कुलदीप यादव  क्षेत्ररक्षण कर रहे थे तो वह नहीं जानते थे कि कुछ ही सेकेंड में घुटना मुड़ने से उन्हें इतने दिनों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगादुबई में अभ्यास केंद्र पर मौजूद लोग उनकी हालत देखकर डर गये थे क्याोंकि वह दर्द से कराह रहे थे और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया. एक हफ्ते के अंदर मुंबई में उनके घुटने की सर्जरी की गयी जिसके बाद उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी में लगने वाले समय का अंदाजा नहीं था. वह भारतीय टीम में अपनी वापसी के बाद प्रार्थना करने के लिये वीरवार को अपने परिवार के साथ मथुरा गये. कुलदीप को भारतीय टीम में वापसी के लिये लंबा इंतजार करना पड़ सकता था, क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर के चलते रणजी ट्रॉफी फी को स्थगित कर दिया है जिसमें उन्हें उत्तर प्रदेश की अगुआई करनी थी.

यह भी पढ़ें: पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि कप्तान तैयार नहीं किया जा सकता, राहुल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत के महान स्पिनरों में से एक हरभजन सिंह से जब कुलदीप से उनकी उम्मीदों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि‘कुलदीप के लिये आगे की डगर काफी मुश्किल होगी. उसके पास चोट से वापसी के बाद कोई भी उचित घरेलू मैच नहीं है और ऐसे ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी करना आसान नहीं है.' उन्होंने कहा, ‘वह सर्जरी से पहले भी नियमित रूप से नहीं खेल रहा था और जब आप सीमित ओवरों की क्रिकेट में वापसी करते हो तो सबसे पहले आपके दिमाग में बस एक बात होती है, ‘मेरी गेंद पर बल्लेबाज हिट नहीं करे.'

यह भी पढ़ें:  लसिथ मालिंगा की श्रीलंकाई टीम में हुई वापसी, मिली अहम जिम्मेदारी

हरभजन ने कहा, ‘इसलिये यह एक संतुलन बनाने की बात है क्योंकि आप साफ तौर पर कई तरह की असुरक्षा से निपट रहे होते हो. यह मानसिक मजबूती और संयम का परीक्षण होता है.' उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं. अगर उसे शुरूआती एक दो विकेट मिल जाते हैं तो वह एक अलग ही गेंदबाज होगा लेकिन हो सकता है चीजें योजना के अनुसार नहीं चलें. उसे लय हासिल करने में कुछ समय लग सकता है.' हरभजन ने कहा, ‘‘पर मेरा सुझाव यही होगा कि अगर आपने पिछले प्रदर्शन को देखकर उस पर भरोसा दिखाया है तो उसे काफी समय दीजिये और उस पर भरोसा दिखाइये. वह ऐसा गेंदबाज है जो भारत के लिये अच्छा प्रदर्शन कर सकता है.'राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अपवाद स्वरूप कुलदीप को मैच फिटनेस साबित किये बिना ही टीम में शामिल कर लिया है क्योंकि इस समय कोई घरेलू क्रिकेट नहीं हो रहा है और ऐसा खिलाड़ियों के साथ कम ही होता है. 
 

VIDEO: किंग कोहली बंदूक वाले फायर में खोए रहे और BCCI तीली वाली आग सुलगाता रहा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuldeep Yadav, India Vs West Indies 2019/20, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com