विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2019

पुरुषों के मैच में अंपायरिंग करने वाली यह पहली महिला अंपायर बनीं

पुरुषों के मैच में अंपायरिंग करने वाली यह पहली महिला अंपायर बनीं
पहली अंतरराष्ट्रीय महिला अंपायर क्लेयर पोलोसाक

ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक पुरुष वनडे क्रिकेट मैच में अम्पायरिंग करने वाली पहली महिला बन गई हैं. नामीबिया और ओमान के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिवीजन-2 के फाइनल मैच में 31 वर्षीय क्लेयर ने यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले, क्लेयर महिलाओं के 15 वनडे मैच में अंपायरिंग कर चुकी हैं. साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच हुए वनडे मैच में उन्होंने पहली बार अंपायरिंग की थी. उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी अंपायरिंग की थी.

क्लेयर ने कहा, "मैं पुरुषों के वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं, एक अंपायर के रूप में मैंने बहुत लंबा सफर तय किया है. महिला अम्पायरों को प्रमोट करना बहुत महत्वपूर्ण है और महिलाएं निश्चित रूप से अंपायरिंग कर सकती हैं. बाधाओं को तोड़ते हुए जागरुकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि अधिकतक महिलाएं इस भूमिका को निभा सकें'.

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी के इस रिकॉर्ड के क्या कहने, पिता और बेटे दोनों को आउट किया

क्लेयर 2017 में महिला वनडे विश्व कप के 4 मुकाबलों में भी अंपयरिंग की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में पुरुषों के मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनी थीं. 

VIDEO: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर रविशंकर प्रसाद के  विचार सुन लीजिए. 

पिछले साल दिसंबर में क्लेयर और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की एलोइस शेरीडेन ने महिला बिग बैश लीग में अंपायरिंग की थी. यह पहला मौका था जब आस्ट्रेलिया में पेशेवर क्रिकेट में दोनों फील्ड अंपायर महिलाएं थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Mithali Raj, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com