विज्ञापन

ये 3 फल विराट कोहली की डेली डाइट का अभिन्न अंग, कूट-कूटकर भर देंगे ताकत

Virat Kohli's Fintess: हाल ही में लगातर दो शतक के बाद विराट कोहली की फिटनेस के भी उनके शतक जितने ही चचे हैं. चलिए आप जानिए कि कोहली ने इतने रिसर्च के बाद क्यों इन फलों को नाश्ते और डिनर का हिस्सा बनाया है

ये 3 फल विराट कोहली की डेली डाइट का अभिन्न अंग,  कूट-कूटकर भर देंगे ताकत
विराट कोहली की फिटनेस के सभी कायल है
X: social media
  • विराट कोहली की फिटनेस और जोश रनिंग-बिटविन विकेट तथा फील्डिंग में उनकी सक्रियता से साफ झलकती है
  • कोहली ने सख्त खान-पान और ट्रेनिंग से अपनी फिटनेस स्तर को उच्चतम स्तर तक पहुंचाया है
  • तरबूज में उच्च मात्रा में पानी होता है जो गर्मी में डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन अर्द्धशतीय पारी खेलने वाले या कहें कि लगातार तीसरे शतक से चूकने वाले पूर्व कप्तान विराट कोहली के खेल कौशल से अलग फिटनेस के स्तर के जोर-शोर से चर्चे हैं. अब जबकि कोहली एक ही फॉर्मेट में खेल रहे हैं, तो पंडित उनकी फिटनेस को लेकर सवाल करते रहे हैं, लेकिन खत्म हुई सीरीज में विराट ने रनिंग-बिटविन द विकेट और फील्डिंग के जरिए दिखा दिया कि न ही उनका जोश कहीं से कम हुआ है, और उनकी फिटनेस के बारे में तो बिल्कुल भी शक न ही किया जाए. यह तो सभी जानते ही हैं कि सख्त खान-पान और ट्रेनिंग से कोहली ने खुद को इस स्तर तक पहुंचाया है. उनके पानी से लेकर आहार तक बहुत ही चुनिंता है. और डेली आहार में शामिल तीन फलों का चयन भी एक्सपर्ट से बातचीत के बाद ही उन्होंने शामिल किया है. और ये ऐसे तीन फल हैं कि अगर आप भी इन्हें अपने नियमित आहार का हिस्सा बनाएंगे, तो यह आपके शरीर में कूट-कूटकर ताकत भर देंगे. वहीं, आपकी फिटनेस का स्तर सुपर  से ऊपर हो जाएगा. चलिए आप इन तीनों फलों और इनके फायदे के बारे में विस्तार से जान लीजिए

तरबूज: कोहली तरबूज का सेवन नाश्ते के साथ ही डिनर के समय करते ही करते हैं. जब गर्मी के हालात में मैच हो, तो इसके सेवन की मात्रा कुछ ज्यादा ही हो जाती है. वजह यह है कि गरम हालात में तरबूज एक ज्यादा पानी वाला फल है. इसमें 90 से 92 प्रतिशत पानी. यह डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) को खासी पूर्ति करता है और गर्मी में लू से हचाने के अलावा वजन घटाने में भी मदद करता है. साथ ही, तरबूज का सेवन ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करता है. वहीं, तरबूज में इलेक्ट्रोलाइट्स और एल-सिट्रुलाइन की संख्या भी बहुत है, जो मांसपेशियों से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है.

पपीता: यह एक और फल है, जिसे कोहली ने एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद अपने डेली आहार का हिस्सा बनाया है. पपीता कई पहलुओं से खिलाड़ियों के लिए वरदान की तरह है. इसमें पपैन नामक एंजाइम होता है और यह खासतौर पर प्रोटीन के पाचन में मदद करता है. यह प्रोटीन को तोड़ता है, जिससे पेट फूलना, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. वही, इसमें सूजन कम करने वाले गुण बी होते हैं.

ड्रैगन फूड: यह फल भी कोहली के नाश्ते और डिनर में अनिवार्य रूप से शामिल रहता ही रहता है. इसे पिटाया भी कहते हैं. इस फल की खासियत यह है कि यह एंटीऑक्सडेंट से भरपूर है, जो वर्कआउट के बाद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ता है. इसमें मौजूद आयरन खून में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करते हैं. यह स्टैमिना बढ़ाता है. वहीं, व्यायाम के बाद ड्रैगन फूड रिकवरी, जल्द ही ठीक होने और ऊर्जावान बनाने में मदद करता है. शरीर को नुकसान से बचाने के साथ ही यह ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर बनाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com