- मैं धोनी की कप्तानी में ज्यादातर समय उप-कप्तान रहा-गौतम
- मेरे मन में धोनी के प्रति बहुत ज्यादा सम्मान
- मेरे और एमएस के बीच कोई दरार नहीं
पिछले कई साालों से खिलाड़ी विशेष के बीच रिश्तों को लेकर फैंस के बीच गाह-बेगाहे चर्चा चलती रही है. कभी धोनी और सहवाग को लेकर, तो कभी गंभीर और सहवाग को लेकर. इसको लेकर खिलाड़ी पहले सफायी भी देते रहे हैं. सहवाग ने भी दी थी. वहीं, अब गौतम गंभीर ने भी कहा कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी (#MSDhoni) और उनके बीच कोई दरार जैसी बात नहीं थी और और उनके मन में धोनी के प्रति बहुत ही ज्यादा सम्मान है. दरअसल बात यह है कि एमएस धोनी को लेकर गौतम की आलोचनात्मक कमेंटों के लिए उनकी तीखी आलोचना समय-समय पर होती रही है.
यह पढ़ें- बांग्लादेश ने रचा इतिहास, शाकिब अल हसन ने मचाया धमाल, साउथ अफ्रीका में हासिल की पहली जीत
कमेंटेटर जतिन सप्रू के यू-ट्यूब शो, "ओवर-एंड-आउट" में गंभीर ने इस मुद्दे पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि मेरे मन में एमएस धोनी के प्रति बहुत ही ज्यादा सम्मान है और हमेशा ही बना रहेगा. मैंने पहले भी यह बात कई बार सार्वजनिक मंच पर कहा है और एक बार फिर से कह रहा हूं. गौतम ने कहा कि मैं 138 करोड़ लोगों के सामने यह कह रहा है कि अगर कभी जीवन में एमएस धोनी को किसी की जरूरत पड़ती है, तो मैं उनके साथ खड़ा होने वाला पहला शख्स होऊंगा. इसकी वजह यह तो ही है कि उन्होंने देश के लिए असाधारण काम किया है, बल्कि इस लिए भी वह एक बहुत ही शानदार इंसान हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें- INDW vs AUSW : झूलन गोस्वामी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, मिताली राज के साथ 200 के क्लब में हुईं शामिल
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए गौतम बोले कि जब एमएस धोनी भारत के कप्तान थे, तो उस दौर में ज्यादा समय मैं टीम का उपकप्तान था. वास्तव मैं जब वह कप्तान थे, तो मैं उस दौरान सबसे लंबी अवधि तक उप-कप्तान रहा. जब हम आईपीएल में अपनी-अपनी टीम के कप्तान रहे, तो मैदान पर हम एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे. लेकिन एमएस जिस तरह के खिलाड़ी रहे हैं, वह जैसे इंसान हैं, उसे देखते हुए मेरे मन में उनके प्रति बहुत ही ज्यादा सम्मान है. गौतम ने यह भी कहा कि अगर एमएस ऊपरी क्रम में बैटिंग करे, तो वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सभी रिकॉर्ड तोड़ देते. गौतम ने पूरी गंभीरता से कहा कि अगर वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते है, तो वह सभी रिकॉर्ड तोड़ देते. हम नंबर-3 क्रम पर कई महान बल्लेबाजों की बातें करते हैं. लेकिन अगर एमएस सफेद गेंद फौरमेट में इस क्रम पर खेलते, तो वह सभी रिकॉर्ड तोड़ देते.
VIDEO: IPL के हर मैच में ले सकेंगे 8 बार DRS, इन नियमों में हुए बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं