भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है. इससे पहले बोर्ड ने देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव के कारण पहले चरण का ही शेड्यूल जारी किया था. इसके तहत आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले चरण में 28 मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल था, लेकिन अब मेगा इवेंट के बाकी सभी मैचों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है. हालांकि, इसमें प्ले-ऑफ सहित फाइनल मुकाबले की तारीख शामिल नहीं है. शेष लीग चरण के तहत कुल 50 मैच शामिल हैं, जो 13 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच भारत के 12 विभिन्न स्थानों पर खेले जाएंगे. वही, दूसरे चरण के मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे.दूसरे चरण में कुल आठ डबल-हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें दोपहर के मैच 03:30 बजे IST और शाम के मैच 07:30 बजे IST से शुरू होंगे.

टूर्नामेंट के अहम मोड़ में प्रवेश करने के साथ, टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए विभिन्न स्थलों पर मुकाबला करेंगी और लीग चरण के उत्तरार्ध में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है. 13 अप्रैल 2026 को टूर्नामेंट की दोबारा शुरुआत होगी, जब सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से होगा, जो रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला की शुरुआत करेगा. प्रशंसक टूर्नामेंट के इस रोमांचक चरण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां टीमें लीग चरण के अंतिम हफ्तों से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जूझेंगी.

पंजाब किंग्स अपने घरेलू मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें इस चरण के दौरान धर्मशाला में तीन मैच शामिल हैं. राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार घरेलू मैचों की मेजबानी करेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में तीन और रायपुर में दो घरेलू मुकाबले खेलेगी. टाटा आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का विस्तृत कार्यक्रम यहाँ क्लिक करके देखा जा सकता है. प्लेऑफ के मुकाबलों के आयोजन स्थलों की घोषणा बाद में की जाएगी.

मेगा टूर्नामेंट का पहले से ही माहौल बनना शुरू हो गया है. और फैंस बहुत ही बेसब्री के साथ पहल मैच का इंतजार कर रहे हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं