विज्ञापन

AC और इंडक्शन चला रहे हैं तो पक्का आ सकता है नोटिस, लगेगा जुर्माना! आज ही कर लें बस ये छोटा सा काम

कई बार AC और इंडक्शन ज्यादा बिजली लोड पड़ता है, जिससे वायरिंग गर्म होने या बिजली विभाग की ओर से नोटिस आने का भी खतरा रहता है. खासकर पुराने घरों या कम लोड वाले कनेक्शन में यह खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है.

AC और इंडक्शन चला रहे हैं तो पक्का आ सकता है नोटिस, लगेगा जुर्माना! आज ही कर लें बस ये छोटा सा काम
AC vs Induction

Risk of Using AC and Induction Together: देश में गैस की कमी और बढ़ती कीमतों के बीच अब ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. वहीं, गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) भी लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है. ऐसे में अक्सर लोग एक ही समय पर AC और इंडक्शन दोनों चला देते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सुरक्षित है. कई बार इससे ज्यादा बिजली लोड पड़ता है, जिससे वायरिंग गर्म होने, शॉर्ट सर्किट या बिजली विभाग की ओर से नोटिस आने का भी खतरा रहता है. खासकर पुराने घरों या कम लोड वाले कनेक्शन में यह खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में दोनों उपकरण एकसाथ चलाने से पहले उनके पावर लोड, वायरिंग की हालत और बिजली कनेक्शन की क्षमता को समझना बेहद जरूरी है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं दोनों उपकरणों को एक साथ चलाने के लिए क्या करना चाहिए...

यह भी पढ़ें: अब अपनी लोकेशन बताना हुआ बेहद आसान, करें DIGIPin का इस्तेमाल, जानिए क्या हैं फायदे

दोनों उपकरण साथ चलाने से कितनी होती है बिजली की खपत?

आमतौर पर बाजार में 1 किलोवॉट से 2 किलोवॉट तक के इंडक्शन उपलब्ध होते हैं. ऐसे में अधिकतर लोग 2 किलोवॉट वाला इंडक्शन लेना पसंद करते हैं, ताकि खाना जल्दी और आसानी से बन सके. वहीं, गर्मियों में राहत दिलाने वाला AC अक्सर 1 या 2 टन होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 टन का AC 1.5 किलोवॉट बिजली की खपत करता है. ऐसे में दोनों चीजें एकसाथ चलाने के लिए घर का कुल लोड कम से कम 3 क‍िलोवॉट होना बेहद जरूरी होता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आ सकता है नोटिस

अगर इंडक्शन और AC चलाने के बाद बिजली का लोड, घर के कुल लोड से ज्यादा होता है, तो बिजली विभाग घर पर नोटिस भेज सकता है. इसके अलावा कई मामलों में जुर्माना भी लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं अगर एसी और इंडक्शन साथ चलाना हो तो क्या करना चाहिए.

AC और इंडक्शन चलाने के लिए बस कर लें ये काम

अगर आप घर में इंडक्‍शन और AC दोनों एक साथ चलाने चाहते हैं, तो घर का कुल लोड जरूर बढ़वा लें. इसके लिए आप नजदीकी ब‍िजली विभाग में जाकर एप्‍ल‍िकेशन दें सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com