- "विराट वनडे कप्तानी छोड़ने पर विचार कर रहे थे"
- "विराट फैसले को लेकर बयान जारी करने वाले थे"
- बीसीसीआई ने नहीं किया इंतजार?
विराट कोहली (Virat Kohli) की वनडे कप्तानी चली गयी है और कुछ इस तरह की खबरें आ रही हैं कोहली को बीसीसीआई (BCCI) ने कप्तानी छोड़ने के लिए विराट को 48 घंटे का समय दिया था, लेकिन जब विराट की तरफ से कोई जवाब नहीं आया, तो बोर्ड को फैसला लेना ही पड़ा. अब खबर आ रही हैं कि विराट वनडे कप्तानी छोड़ने के बारे में विचार कर रहे थे. और ऐसा रवि शास्त्री ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि कोहली जल्द ही वनडे कप्तानी भी छोड़ सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद जब विराट से कप्तानी जिस अंदाज में ली गयी, वह प्रक्रिया फैंस और पूर्व क्रिकेटरों को रास नहीं आयी. कोहली के ऐलान करने से पहले ही बोर्ड ने कोहली से कप्तानी लिए जाने की सूचना को सार्वजनिक कर दिया.
यह भी पढ़ें: एमएसके प्रसाद का रहाणे के आलोचकों को कड़ा जवाब, बताया इस वजह से उनका टीम में रहना जरुरी
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
सूत्रों और विराट के नजदीकियों के अनुसार विराट अपनी वनडे कप्तानी के बारे में बयान जारी करने पर विचार कर रहे थे. और कभी भी यह बयान जारी हो सकता था, लेकिन इससे पहले ही यह खबर आ गयी. रिपोर्ट्स के अनुसार सेलेक्टरों ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम चयन के लिए विराट से वर्चुल मुलाकात भी की थी. इसके बाद विराट की अनुपस्थिति में बाद में हुई मीटिंग में विराट को हटाने का फैसला कर लिया गया.
सूत्रों के अनुसार जब विराट को रोहित को रहाणे की जगह अगला उप-कप्तान बनाए जाने के बारे में सूचित किया गया, तो उन्होंने इस पर कोई आपत्ति जाहिर नहीं की. न ही चयनित खिलाड़ियों को लेकर ही कोहली ने कुछ कहा. इस मीटिंग में सौरव गांगुली और जय शाह भी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पूर्व ऑलराउंडर टेस्ट कप्तान विराट कोहली के समर्थन में आगे आए, बोले कि...
सूत्रों के मुताबिक टीम सेलेक्शन होने के बाद एक और मीटिंग और चीफ सेलेक्टर ने वनडे कप्तान के बदलने का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव पर बाकी चारों सेलेक्टरों ने भी अपनी मुहर लगा दी. इस बैठक में गांगुली और शाह उपस्थित नहीं थे. बहरहाल, अब यह देखना होगा कि विराट की क्या प्रतिक्रिया आती है और टेस्ट सीरीज के दौरान उनका रवैया और बॉडी लैंग्वेज कैसी रहती है और वह मीडिया के सवालों का क्या जवाब देते हैं.
VIDEO: जानिए कि विराट कोहली से किसने छीनी कप्तानी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं