- विराट का कप्तानी जान के बाद बोले मोहम्मद अजहरूद्दीन
- रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की
- कू प्लेटफॉर्म के जरिए कही अपनी बात
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddin) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को कप्तानी से हटाने जाने और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान बनाए जाने पर अपनी बात रखी है. अजहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी दिए जाने पर बधाई दी है. उन्होंने हिंदी में अपनी बात लिखी "भारत के नए वनडे और टी20 कप्तान रोहित शर्मा से विराट कोहली के बाद बड़ी आशाएँ हैं. और उसके पास टीम का नेतृत्व करने की सच्ची क्षमता है जैसा उसने वादा किया था. नए कप्तान को बधाई".
यह पढे़ं- कोच पद से इस्तीफा देने के बाद रवि शास्त्री का छलका दर्द, किया बड़ा खुलासा
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
रोहित, जिन्होंने टी 20 विश्व कप के बाद कोहली से टी 20 आई कप्तानी संभाली थी, उनको बुधवार को एकदिवसीय मैचों में भारत के कप्तान के रूप में नामित किया गया था, बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी टेस्ट दौरे के लिए टीम की घोषणा की थी. रोहित ने खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे की जगह भारत की टेस्ट टीम का उपकप्तान भी दिया गया है. बीसीसीआई ने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने भी रोहित शर्मा को वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया है." कोहली की जगह रोहित को वनडे कप्तान बनाने के कदम के बारे में बताते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा कि चयनकर्ता सफेद गेंद और लाल गेंद क्रिकेट के लिए अलग से दो कप्तान नहीं चाहते थे.
यह पढे़ं- हरभजन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, फैंस को दिया खास चैलेंज
बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने मीडिया से बात करते हुए ये खुलासा किया था कि ये फैसला चयनकर्ताओं और बोर्ड ने मिलकर किया है. दरअसल, BCCI ने विराट (Virat Kohli) से T20I कप्तान के रूप में पद ना छोड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन जाहिर है, वे सहमत नहीं थे और चयनकर्ताओं ने सफेद गेंद क्रिकेट के लिए तब दो अलग-अलग कप्तानों को रखना सही नहीं समझा. गांगुली ने आगे बताया कि फिर ये तय किया गया कि विराट टेस्ट कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालेंगे जबकि रोहित को दोनों लिमिटिड ओवरों के लिए कप्तान बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में मैंने और चयनकर्ताओं ने उन खुद से बात की. गांगुली ने अंत में कहा कि एक कप्तान के रूप में हमें रोहित शर्मा पर पूरा भरोसा है वे टीम को एक सही दिशा में लेकर जाएंगे ऐसी उनसे अपेक्षा है.
विराट कोहली से किसने छीनी कप्तानी?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं