- रहाणे का विदेश धरती पर अच्छा प्रदर्शन
- पिछले 12 मैचों में 19 की औसत से रन बनाए हैं
- उपकप्तान के पद से भी हटाया गया
बीसीसीआई (BCCI) में पूर्व वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) ने एक बयान में अपनी खराब फॉर्म से गुजर रहे भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को स्पोर्ट किया है. उन्होंने कहा है कि रहाणे विदेशी धरती पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं इसलिए उनको विदेशी दौरों पर टीम में जरूर रखना चाहिए. उन्होंने कहा है कि रहाणे का विदेशी धरती पर प्रदर्शन हमेशा ही अच्छा रहा है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि सिलेक्शन कमेटी विदेशी और घरेलू सीरीज के लिए उस विशेष स्थान के लिए अलग-अलग खिलाड़ियों का भी चयन कर सकती है. उन्होंने इस दौरे पर अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में रखने की मांग की है. साउथ अफ्रीका (INDvsSA) के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है जिसमें अंजिक्य रहाणे भी शामिल हैं लेकिन अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे को उपकप्तान के पद से हटा दिया गया है उनकी जगह रोहित शर्मा (Rohti Sharma) को ये जिम्मेदारी दी गई है.

Photo Credit: AFP
यह भी पढ़ें- हर रोज पोस्ट लिखने वाले वसीम जाफर ने एशेज में चुप्पी साधी, फैंस के पूछने पर दिया मजेदार जवाब
रोहित को अब टी20 और वनडे दोनों टीमों का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. विराट कोहली हो सकता है कि वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम में युवा और अनुभवी दोनों प्रकार के खिलाड़ियों की जरूरत होती है. रहाणे ने 2013 में अफ्रीका के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था. उनका प्रदर्शन घरेलू सीरीज में उतना अच्छा नहीं रहता ऐसे में उनको अफ्रीका के दौरे पर रखना एकदम सही फैसला है.
अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के अगर विदेशी और घरेलू सीरीज में प्रदर्शन के अंतर को अगर आंकड़ों से समझना हो तो ऐसे समझ सकते हैं :-
कुल मैच - 70 रन- 4795 औसत- 39.30
भारत में - मैच 32 रन- 1644 औसत 35.73
विदेश में- मैच 46 रन -3087 औसत 41. 71
आंकडे़ तो ये ही बता रहे हैं कि अंजिक्य रहाणे विदेशी धरती पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हैं. मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ चोट के चलते दूसरे मैच में अंजिक्य नहीं खेले थे लेकिन उनका प्रदर्शन पिछले एक साल में वाकई खराब रहा है उन्होंने अपने पिछले 12 मैचों में 19. 57 की औसत ने 411 रन बनाए हैं.
विराट कोहली से किसने छीनी कप्तानी?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं