विज्ञापन
This Article is From May 14, 2021

टीम विराट की नंबर-1 टेस्ट रैंकिंग पर कोच शास्त्री ने कही 'दिल की बात'

Icc Test Ranking:पूर्व भारतीय कप्तान 2017 से भारतीय टीम का मुख्य कोच है. विश्व कप 2019 के बाद उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था. भारत एक रेटिंग अंक समेत कुल 121 अंक लेकर शीर्ष पर है. उसके 24 मैचों में 2914 अंक रहे. वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ खेलने जा रहे न्यूजीलैंड के 120 अंक है. उसके 18 टेस्ट में कुल 2166 अंक हैं.

टीम विराट की नंबर-1 टेस्ट रैंकिंग पर कोच शास्त्री ने कही 'दिल की बात'
भारतीय कोच रवि शास्त्री
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा कि उनकी टीम हर बाधा सहजता से पार करने के बाद टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक का स्थान हासिल करने की हकदार थी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वार्षिक नवीनीकरण (अपडेट) के बाद भी भारत टेस्ट रैंकिंग (Test Ranking) में शीर्ष पर बना हुआ है और शास्त्री इससे खुश हैं.

शास्त्री ने ट्वीट किया, ‘‘टीम ने नंबर एक का ताज हासिल करने के लिये अपने दृढ़ संकल्प और एकाग्रता का शानदार नमूना पेश किया. यह कुछ ऐसा है जिसे खिलाड़ियों ने अपने खेल के दम पर अर्जित किया है. बीच में नियम बदल गये लेकिन भारतीय टीम ने राह में पड़ने वाली हर बाधा को पार किया. मेरे खिलाड़ियों ने मुश्किल समय में कड़ी क्रिकेट खेली. मुझे इस बिंदास टीम पर बहुत गर्व है.'

बेन स्टोक्स ने फैंस को दी जानकारी कब लौटेंगे क्रिकेट मैदान पर

 पूर्व भारतीय कप्तान 2017 से भारतीय टीम का मुख्य कोच है. विश्व कप 2019 के बाद उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था. भारत एक रेटिंग अंक समेत कुल 121 अंक लेकर शीर्ष पर है. उसके 24 मैचों में 2914 अंक रहे. वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ खेलने जा रहे न्यूजीलैंड के 120 अंक है. उसके 18 टेस्ट में कुल 2166 अंक हैं.

सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान

भारत ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया को 2-1 और इंग्लैंड को 3-1 से हराया. इसके अलावा न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को 2 . 0 से मात दी. इंग्लैंड 109 रेटिंग अंक लेकर तीसरे और ऑस्ट्रेलिया उससे एक अंक पीछे चौथे स्थान पर है. पाकिस्तान के 94 अंक है और वह पांचवें स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज 84 अंक लेकर छठे स्थान पर है. दक्षिण अफ्रीका सातवें और श्रीलंका आठवें स्थान पर है जिनके क्रमश: 80 और 78 अंक हैं. भारत और न्यूजीलैंड साउथम्प्टन में 18 से 22 जून तक पहला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलेंगे.
 

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Cricket Council, India, Ravi Shastri, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com