विज्ञापन

IND vs SA, T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में फिर दिखेगा 'बारबाडोस' का ट्रेलर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का 'चक्रव्यूह' तैयार

India vs South Africa T20 World Cup 2026 Super-8 Match: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला महज एक मैच नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के लिए एक 'खौफनाक याद' को ताजा करने जैसा होगा.

IND vs SA, T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में फिर दिखेगा 'बारबाडोस' का ट्रेलर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का 'चक्रव्यूह' तैयार
India vs South Africa T20 World Cup 2026 Super-8 Match:

IND vs SA T20 World Cup 2026 Super-8: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अब अपने उस मोड़ पर पहुंच चुका है जहां गलतियों की गुंजाइश खत्म हो जाती है. लीग मुकाबलों में विजय अभियान जारी रहने के बाद टीम इंडिया अब सुपर-8 के रण में उतरने को तैयार है. अब देखिए, सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में 22 फरवरी को भारत का सामना उसी दक्षिण अफ्रीका से होने जा रहा है, जिसे हराकर भारत ने 2024 में विश्व विजेता का ताज पहना था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला महज एक मैच नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के लिए एक 'खौफनाक याद' को ताजा करने जैसा होगा.

अहमदाबाद में गूंजेगी इंडिया- इंडिया 

दक्षिण अफ्रीका की टीम भले ही इस समय शानदार फॉर्म में हो और आत्मविश्वास से भरी हो, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि टीम इंडिया जब बड़े मंच पर इनके सामने होगी, तो इतिहास को दोहराना चाहेगी. जून 2024 की वो शाम याद कीजिये जब बारबाडोस के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका टीम जीत के मुहाने पर खड़ी थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों और रोहित की सेना ने उनके जबड़े से जीत छीन ली थी. ठीक वैसा ही 'रोमांचक नजारा' अब अहमदाबाद में दिखने वाला है.

भारतीय टीम ने लीग स्टेज में जिस तरह से सभी टीमों हराकर आ रही है, उससे साफ है कि अब सूर्या एंड कंपनी उसी अंदाज के साथ मैदान पर उतरेगी जिसने 2024 में दक्षिण अफ्रीका का दिल तोड़ा था.

घरेलू मैदान पर वही पुराना दबदबा

भारत के लिए सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह मैच अहमदाबाद के उसी मैदान पर है जहां टीम इंडिया ने अपना पिछला मैच खेला था. यहां की पिच, यहां की हवा और यहां के लाखों दर्शकों का शोर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव के लिए काफी है.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी इस बात की गवाही देते हैं कि टी20 फॉर्मेट में भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका को यह चेतावनी समझ लेनी चाहिए कि सुपर-8 के इस पहले ही मैच में टीम इंडिया उन्हें 'चेकमेट' करने के इरादे से उतरेगी. वहीं साल 2024 के फाइनल की हार का जख्म आज भी दक्षिण अफ्रीका के मन में ताजा होगा और 22 फरवरी को अहमदाबाद में टीम इंडिया उसी माहौल को दोहराने की कोशिश करेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com