भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारतीय टीम में वाशिंगटन सुंदर की जगह को लेकर बात की है और कहा है कि नमन धीर के आने से सुंदर के लिए टीम में वापस आना मुश्किल हो गया है. बता दें कि नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में प्रभावित किया है जिससे श्रीकांत ने माना है कि टीम में कंपटीशन काफी बढ़ गया है. दरअसल, नमन धीर बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी योगदान दे रहें हैं, एक ओर जहां धीर तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तो वहीं गेंदबाजी में भी विकेट लेने की काबिलियत उन्हें सुंदर से आगे कर रही है. ऐसे में पूर्व क्रिकेटरों ने दोनों के खेलने के समीकरण को लेकर बयान दिया है.
अब सिर्फ टेस्ट खेल सकते हैं सुंदर
1983 वर्ल्ड कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस समीकरण को लेकर बात की, पूर्व कप्तान ने कहा, "नमन धीर अब वॉशिंगटन सुंदर की जगह रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर आए हैं. वॉशिंगटन सुंदर हर दो मैचों के बाद चोटिल हो जाते हैं. अब नमन धीर उनकी जगह आए हैं और उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है. अब आप नमन धीर को वनडे और टी-20 से कैसे बाहर कर सकते हैं? उन्होंने तुरंत वह जगह हासिल कर ली है. अब वॉशिंगटन सुंदर भारत के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेल सकते हैं"
वहीं, तीसरे वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन भी धीर के खेल की तारीफ की और कहा, "वह कोई रेगुलर फ्रंटलाइन ऑफ-स्पिनर नहीं हैं, लेकिन उनकी बॉलिंग में काफी सुधार हुआ है और वह निडर होकर बॉलिंग कर रहे हैं."

अश्विन ने आगे कहा, मुझे उनका खेल बहुत पसंद आ रहा है. वह भारत के लिए ऑफ-स्पिनिंग ऑल-राउंडर के तौर पर एक और विकल्प बनकर उभर रहे हैं. कल वह थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने हेटमायर का विकेट लिया, जो एक अहम कामयाबी थी. निकोलस पूरन का विकेट छोड़ देते हैं, क्योंकि वह एक बड़े ओवर के बाद आखिर में मिला था. लेकिन मुझे लगा कि उनमें एक ऐसे बॉलर के सभी गुण दिखे जो आगे बढ़ने के लिए तैयार है."
यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज, चौथा टी20 मैच, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
यह भी पढ़ें | गिल-रोहित ओपनर, नंबर-3 कोहली, हार्दिक भी टीम में, BCCI अध्यक्ष का वर्ल्ड कप 2027 के लिए मास्टर प्लान तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं