विज्ञापन

IND vs SA, T20 World Cup 2026: अक्षर पटेल को प्लेइंग XI से शामिल न करने पर टीम इंडिया ने करारी हार के बाद तोड़ी चुप्पी

टेन डोइशे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमने पिछले कुछ दिन में अंतिम एकादश पर काफी मंथन किया. हम मैच अप पर विचार कर रहे थे.

IND vs SA, T20 World Cup 2026: अक्षर पटेल को प्लेइंग XI से शामिल न करने पर टीम इंडिया ने करारी हार के बाद तोड़ी चुप्पी
EXPLAINED: Why India Vice-Captain Axar Patel Has Been Dropped From Playing XI Vs South Africa

Why was axar patel dropped: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर रखने के फैसले की काफी आलोचना हो रही है लेकिन भारतीय टीम के सहायक कोच रियान टेन डोइशे और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से रणनीतिक कारणों से लिया गया.साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया और वॉशिंगटन सुंदर बल्ले तथा गेंद दोनों से फ्लॉप रहे जिन्हें अक्षर की जगह उतारा गया था.

टेन डोइशे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमने पिछले कुछ दिन में अंतिम एकादश पर काफी मंथन किया. हम मैच अप पर विचार कर रहे थे. वैसे अक्षर को उतारने का फैसला सही लग रहा था लेकिन हमें आठवें बल्लेबाज के रूप में अक्षर की जरूरत थी. यह फैसला उसी आधार पर लिया गया. "

उन्होंने कहा ,‘‘ अक्षर की नेतृत्व क्षमता और अहमियत हम सभी जानते हैं । इस फैसले का मतलब उसे कमतर आंकना बिल्कुल नहीं है.''बल्लेबाजी कोच कोटक ने कहा कि अक्षर को मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस फैसले के बारे में अच्छी तरह समझाया था.

उन्होंने आईसीसी मिश्रित जोन में कहा ,‘‘ सूर्या और गौतम दोनों ने इस फैसले के बारे में अक्षर से बात की थी. वॉशिंगटन को खिलाने का यही कारण था कि उनके शीर्ष पांच में तीन खब्बू बल्लेबाज थे और हमें लगा कि एक आफ स्पिनर को खेलना चाहिये. क्विंटॉन डिकॉक और रियान रिकेलटन को बुमराह ने आउट कर दिया तो सुंदर को दो ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं करनी पड़ी.
 

ये भी पढ़ें- IND vs SA, T20 World Cup: अहमदाबाद में इन 5 वजहों से हारी टीम इंडिया, गावस्कर ने बताया कहां हुई चूक

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानें पूरा गणित

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com