Shoaib Akhtar on Team India Defeat vs South Africa T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय टीम को मिली हार के बाद बयान दिया है. अख्तर ने माना है कि भारतीय टीम की रणनीति बेअसर थी. भारत ने अपने खिलाड़ियों का सही से इस्तेमाल नहीं किया. अख्तर ने ये भी माना कि प्लेइंग इलेवन का चुनाव इस मैच में सही नहीं था. अख्तर ने कहा, "देखिए इस मैच में भारत कुलदीप यादव को मिस कर रहा था. कुलदीर इस पिच पर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को फंसा सकते थे. आप देखिए न हार्दिक पंड्या की गेंदों पर कितने रन बने, इन गेंदबाजों के पास स्पीड नहीं है, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज तेज गेंदबाजों को आसानी के साथ खेल लेते हैं".
अख्तर ने पाकिस्तानी Tapmad चैनल पर पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि यदि कुलदीप होते तो मैच का परिणाम कुछ और होता, कुलदीप हवा में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को धोखा दे सकते थे. वह आपको बीच के ओवरों में विकेट लेकर देते".
'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से विख्यात अख्तर ने कहा, "वह एक सक्षम स्पिनर है जो किसी भी पिच पर आपको विकेट निकाल कर देगा. देखिए आपने वाशिंगटन सुंदर को इलेवन में मौका दिया. उसको अगर बैकफुट पे आकर आप खेलोगे तो उसका स्पिन खत्म हो जाएगा. इसलिए मुझे लगता है कि मैच में भारत की गेंदबाजी बेहद ही खराब रही है. भारत की गेंदबाजी की आज पोल खुल गई है."
ये भी पढ़ें- IND vs SA, T20 World Cup: अहमदाबाद में इन 5 वजहों से हारी टीम इंडिया, गावस्कर ने बताया कहां हुई चूक
बता दें कि साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले में भारत को 76 रन से हराया. अब भारत को अगले दोनों मैच जीतने होंगे लिहाजा टीम प्रबंधन को अभिषेक शर्मा (चार मैचों में 15 रन) और तिलक वर्मा ( 5 मैचों में 107 रन ) के प्रदर्शन पर विचार करना होगा. रिंकू सिंह भी फिनिशर की भूमिका नहीं निभा सके हैं और 29 गेंदों में 82 . 75 की स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाये हैं . भारत का सुपर 8 में अगला मैच जिम्बाब्वे के साथ 26 फरवरी को होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं