
IPL 2023 का रंगारंग आग़ाज़ हो चुका है. क्रिकेट और बॉलीवुड की शानदार कैमेस्ट्री यहां पर देखने को मिली. सबसे पहले जहां अरिजीत सिंह की परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीता वहीं उनके बाद साउथ की स्टार एक्ट्रेसेस तम्मन्ना भाटिया व रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandhaana) ने लगातार गानों पर डांस परफॉरमेंस करते हुए स्टेज पर आग ही लगा दी. फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स को लाइव देख खुशी से झूमते हुए नज़र आए. खासकर हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले गाने 'नाटू-नाटू' पर परफॉर्म कर रश्मिका मंदाना ने महफिल ही लूट ली.
#IPL2023OpeningCeremony Tamannaah Bhatia performing in IPL 2023 opening ceremony.#IPL2023OpeningCeremonypic.twitter.com/KLsFbIphdn
— रूपेश कुमार पंडा (@Rupeshkrpanda1) March 31, 2023
Rashmika Mandanna performing in IPL 2023 opening ceremony. pic.twitter.com/lI3AQp5TbS
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 31, 2023
#NaatuNaatu stage performance at opening cermony of Tata IPL 2023🔥💥#IPL2023OpeningCeremony🔥pic.twitter.com/gY5kYpIPpC
— K ʀ ɪ s ʜ 🌊 (@imvniteesh7) March 31, 2023
यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र : क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद नाबालिग की बैट से पीटकर हत्या
माही का जबरा फैन, शादी कार्ड पर अपनी जगह छपवा दी महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर, धड़ल्ले से वायरल रहा वेडिंग कार्ड
IPL के फाइनल में CSK की जीत के बाद क्रेजी फैन ने अजीबोगरीब तरीके से किया सेलिब्रेट, लोग बोले- ये कौन सा भाईरस है
इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सेरेमनी का आगाज बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने किया. मंदिरा के शब्दों के साथ ही स्टेडियम में जमा हुए दर्शकों के बीच उत्साह का संचार हो गया.
मंदिरा के शुरुआती परिचय और भूमिका बनाने के बाद प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने पियानो पर जैसे ही परफॉरमेंस का आगाज किया, वैसे ही माहौल अगले स्तर पर चला गया. और दर्शक अपनी-अपनी सीटों से खड़े हो गए. अरिजीत सिंह ने नियमित अंतराल पर अपने सुपर हिट गानों को बारी-बारी से गया. शुरुआत में जहां अरिजीत ने देशभक्ति के रचे-बसे गानों से फैंस में जोश भरा, तो उसके बाद फैंस उनकी म्युजिकल फिल्म-ए दिल ए मुश्किल, पठान मूवी सहित उनके बाकी हिट गानों पर झूमते नजर आए.
--- ये भी पढ़ें ---
* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका का धमाका, टी20 अंतरराष्ट्रीय में पॉवरप्ले में कूट दिए इतने रन, बन गया विश्व रिकॉर्ड
* IPL 2023: CSK और Ravindra Jadeja के बीच किस बात को लेकर हुई थी अनबन? कैसे बनी बात, सामने आई पूरी जानकारी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi